Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL 2022: MNS कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस में की तोड़फोड़, जानें पूरा मामला

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में इकट्ठा होने लगी हैं। मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले यहां पर एक विवाद हो गया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर खड़ी IPL खिलाड़ियों और स्‍टाफ के लिए लाई गई एक बस पर हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, MNS कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर खड़ी IPL खिलाड़ियों और स्‍टाफ के लिए लाई गई एक बस पर हमला कर दिया। उन्होंने डंडे-पत्थरों से बस के कांच तोड़ दिए। पुलिस ने हंगामा करने वाले कई MNS कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया है।

MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि IPL के लिए महाराष्ट्र के बाहर से ठेके के जरिए बसें लाई गई हैं। इसमें स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई है और बाहरी राज्यों के लोगों को फायदा मिल रहा है। इस बार IPL के सभी लीग मैच महाराष्ट्र में होंगे। इसमें से ज्यादातर मैच मुंबई और पुणे में हैं।

IPL 2022: RCB जल्द करेगा नए कप्तान का ऐलान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के 5-6 कार्यकर्ताओं ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। पुलिस न यहां पर इन सभी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 143, 147, 149 और 427 के तहत केस दर्ज किया गया है। गनीमत की बात यह है कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है।

मुंबई के तीन स्टेडियम में होने हैं मैच

आपको बता दें कि मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े मैदान में ये मैच होने हैं, उससे पहले मुंबई के अलग-अलग होटल में सभी टीमें इकट्ठा हो गई हैं।

IPL: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, इस दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम का पहला मैच 27 मार्च को खेला जाना है, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही होगी। दिल्ली कैपिटल्स अभी तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है। जबकि मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैम्पियन है।

Exit mobile version