Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL 2022: जोस बटलर का कहर, लगाया 101 मीटर लंबा छक्का

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला हुआ। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की, लेकिन उसका ये फैसला गलत साबित हुआ। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर (Jos Buttler) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और एक ही ओवर में 26 रन बना डाले।

राजस्थान रॉयल्स की पारी के चौथे ओवर में जब मुंबई के बासिल थाम्पी बॉलिंग करने आए, तब जोस बटलर उनपर टूट पड़े। जोस बटलर ने इस ओवर में कुल 26 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और दो चौके शामिल थे।

आपको बता दें कि जोस बटलर ने जब से राजस्थान रॉयल्स में ओपनिंग का जिम्मा संभाला है, तभी से उनका खेल काफी एग्रेसिव हो गया है। जोस बटलर ने इसी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड के इस प्लेयर के नाम अब आईपीएल में 200 से ज्यादा चौके दर्ज हो गए हैं। जबकि उनके छक्कों की संख्या भी 100 के करीब ही है।

अगर बासिल थाम्पी की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 28 साल के बासिल थाम्पी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 35 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

Exit mobile version