• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL 2022: बादशाह ने गाया लखनऊ सुपर जायंट्स का थीम सॉन्ग, टीम ने लॉंच की अपनी जर्सी

Writer D by Writer D
22/03/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में अपना डेब्यू करने की तैयारी में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने सीजन के लिए अपनी जर्सी (Jersy) और टीम एंथम रिलीज कर दिया है। लखनऊ ने जर्सी का रंग बाकी सभी टीमों से काफी अलग रखा है और टीम एंथम को मशहूर रैपर बादशाह के साथ एक रैप फॉर्म में तैयार किया है। लखनऊ ने टीम एंथम की पंच लाइन ‘अब अपनी बारी है’ से जोड़ा है। लखनऊ शहर ने पहली बार इस लीग में एंट्री की है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने अपने सोशल मीडिया पर टीम एंथम के साथ जर्सी (jersy) भी पोस्ट की है। लखनऊ की जर्सी का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि फैन्स को लखनऊ की प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों द्वारा पहनी गई जर्सी से अंदाजा हो गया था कि लखनऊ की जर्सी का रंग सभी टीमों से काफी अलग रहने वाला है।

https://www.instagram.com/p/CbaFwDDu9b3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ad295093-8e31-4f48-b295-d556bd19195d

लखनऊ (Lucknow) ने अपनी जर्सी के लिए फैन्स को एक लंबा इंतजार करवाया। अब सभी टीमों ने लीग के लिए अपनी जर्सी का ऐलान कर दिया है।

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएम योगी को गिफ्ट किया पहला बल्ला

लखनऊ टीम की कमान भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज और पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल के हाथों में है। लखनऊ ने एंडी फ्लॉवर को अपना कोच नियुक्त किया है। लखनऊ ने ड्राफ्ट के जरिए राहुल, मार्कस स्टोयनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा था, जिसके बाद मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने दुश्मंता चमीरा, दीपक हु्ड्डा, मनीष पांडे, आवेश खान जैसे युवा खिलाड़ियों पर अपना दांव लगाया। गौतम गंभीर टीम के मेंटर की भूमिका में दिखेंगे।

IPL 2022 का शेड्यूल जारी मुंबई में CSK-KKR के बीच खेला जाएगा पहला मैच

लखनऊ अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन की शुरुआत दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम ने अपनी जर्सी कुछ दिनों पहले लॉन्च की है।

Tags: ipl 2022IPL 2022 newsIPL 2022 Teamsipl 2022 updatesLucknow Super Giants
Previous Post

आस्था के सम्मान के साथ पर्यटन का विस्तार

Next Post

ड्रोन कैमरे से होगी शपथ ग्रहण समारोह स्थल की निगरानी : ADG प्रशांत कुमार

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
UP Police

ड्रोन कैमरे से होगी शपथ ग्रहण समारोह स्थल की निगरानी : ADG प्रशांत कुमार

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

इस सीट से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान

15/10/2024

रीता बहुगुणा के घर जलाने के आरोपी को BJP ने पार्टी से निकाला

10/08/2021
Actress Shilpa Shetty gets her entire house sanitized

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपना पूरे घर का कराया सैनिटाइजेशन

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version