Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL Auction 2022: पंजाब किंग्स के हुए शिखर धवन

IPL AUCTION 2022

IPL AUCTION 2022

बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL Auction) 2022 में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

यहां हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग मेगा निलामी ( IPL Auction) में पंजाब ने धवन को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।

आईपीएल के बचे हुए मैच खेलने को बेताब हूं – शिखर धवन

आईपीएल 2021 में दिल्ली के लिए खेलने वाले शिखर धवन इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 192 आईपीएल मैचों में 34.63 के औसत से 5783 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 126.63 का रहा है। पिछले सीजन में भी उन्होंने 16 मैच में 39.13 के औसत से 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। आईपीएल 2021 में वो दिल्ली के साथ 5.2 करोड़ रुपये की कीमत में जुड़े हुए थे।

IPL 2022: खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल होंगे 590 क्रिकेटर

अश्विन आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वे करीब दो साल से इस टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2021 के बाद अश्विन को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। अश्विन आईपीएल में अब तक वे 167 मैच खेल चुके हैं और 145 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकनॉमी 6.91 की रही है जबकि विकेट निकालने की औसत 27.80 की है।

IPL Mega Auction 2022: केएल राहुल को लखनऊ ने बनाया अपना कप्तान

गौरतलब है कि नीलामी से ठीक पहले प्रक्रिया में बदलाव की गई है। आज कम से कम 97 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अगर समय बचता है तो यह संख्या 106 से 116 तक जा सकती है। पहले 18 सेट यानि 161 खिलाड़ियों पर धीरे-धीरे बोली लगेगी। आज जितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उसके बाद 161 खिलाड़ियों तक कल भी धीरे-धीरे बोली लगेगी। 161 के बाद बाकी बचे खिलाड़ियों के लिए एक्सलरेटेड बिडिंग प्रोसेस अपनाया जाएगा। इसमें एक खिलाड़ी पर बोली के लिए ज्यादा वक्त नहीं दिया जाएगा। इस बार के ऑक्शन की जिम्मेदारी ह्यूज एडमीड्स पर है।

Exit mobile version