• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया

Writer D by Writer D
15/05/2024
in खेल
0
Punjab Kings beat Rajasthan Royals

Punjab Kings beat Rajasthan Royals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुवाहाटी। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान सैम करन नाबाद (63) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 65वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया है।

145 के छोटे लक्ष्य को हासिल करने उतरी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की पारी शुरुआत में लड़खड़ाती नजर आई। पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह (4) और उसके बाद पांचवें ओवर में राइली रुसो 13 गेंदों में (22) उसी ओवर में शशांक सिंह (शून्य) पर पवेलियन लौट गये। ऐसे समय में कप्तान सैम करन ने जितेश शर्मा के साथ पारी को संभाला। जितेश शर्मा ने 20 गेेंदों में 22 रन बनाये। सैम करन ने 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्का लगाते हुए नाबाद (63) रनों की पारी खेली। आशुतोष शर्मा 11 गेंदों में (17) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स ने 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया।

राजस्थान की ओर से आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले रियान पराग (48) और रवि अश्विन के (28) रनों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 145 रनों का लक्ष्य दिया है।

आज यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रायल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में यशस्वी जयसवाल (4) का विकेट गवां दिया। उन्हें सैम करन ने आउट किया। टॉम कोहलर और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में नेथन एलिस ने संजू सैमसन (18) को आउट कर पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। अगले ओवर में राहुल चाहर ने टॉम कोहलर (18) को पवेलियन भेज दिया। रवि अश्विन ने 19 गेंदों में 28 रन बनाये। ध्रुव जुरेल (शून्य), रोवमन पॉवेल (4), डॉनोवन फरेरा (7),ट्रेंट बोल्ट (12) रन बनाकर आउट हुये। रियान पराग ने 34 गेंदों में छह चौकों की मदद से सर्वाधिक (48) रन बनाये। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ओर से सैम करन,राहुल चाहर और हरप्रीत बराड ने दो-दो विकेट लिये। अर्शदीप सिंह और नेथन एलिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Tags: IPLIPL 2024PBKSvsRRPunjab Kings vs rajasthan royals
Previous Post

भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : राजनाथ

Next Post

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
CM Yogi

इस चुनावी महाभारत में दुर्योधन और दुशासनों के खिलाफ कृष्ण की भूमिका में हैं पीएम मोदीः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Suicide

मुख्य आरक्षी ने फांसी लगायी

25/10/2023
Gajar Ka Halwa

सर्दियों में बनाएं हलवाइयों जैसा गाजर का हलवा

12/12/2021
Tapasi and Bhumi express grief overdeath of shooter Dadi Chandro Tomar

शूटर दादी’ चंद्रो तोमर के निधन पर तापसी और भूमि ने जताया दुःख 

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version