Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने  वाला IPS गिरफ्तार

arrested

arrested

शिमला। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को गोपनीय सूचनाएं लीक करने के मामले में  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व एसपी अरविंद दिग्विजय नेगी (IPS arrested) को गिरफ्तार किया है।

अरविंद दिग्विजय नेगी हाल ही में एनआईए से हिमाचल लौटे थे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अरविंद दिग्विजय नेगी को एसडीआरएफ जुन्गा में हाल में कमांडेंट नियुक्त किया था। जहरीली शराब मामले में बनी एसआईटी का भी मेंबर बनाया था।

हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) में टॉप इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं। नवंबर 2021 में उनके किन्नौर और सिरमौर स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे।

Exit mobile version