Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में एक और बड़ा बदलाव, इकबाल सिंह को मिला डीजीपी का चार्ज

चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के कुछ दिन बाद ही राज्य की पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। आईपीएस अफसर इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब का कार्यवाहक डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) बनाया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चरणचीत सिंह चन्नी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

दिनकर गुप्ता पंजाब के मौजूदा डीजीपी हैं। वो छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे मे अब इकबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है। सहोता 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्हें स्पेशल डीजीपी बनाया गया है।

पंजाब में मुख्य सचिव बदले

इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के मुख्य सचिव को बदल दिया। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को पंजाब का मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने विनी महाजन की जगह ली है। तिवारी इससे पहले जाब सरकार में कृषि और किसान कल्याण और प्रशासनिक सुधारों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के तौर पर तैनात थे।

हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, पकड़ी 500 करोड़ की हेराफेरी

इकबाल प्रीत सिंह बने कार्यवाहक डीजीपी

मुख्य सचिव बदलने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य में जल्द ही डीजीपी को भी बदला जा सकता है। हालांकि, इस बारे में अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सिर्फ दिनकर गुप्ता के छुट्टी पर जाने की वजह से इकबाल प्रीत सिंह को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

पंजाब कैबिनेट का शपथ ग्रहण कल

इससे पहले पंजाब में नए कैबिनेट गठन के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी पंजाब राजभवन पहुंचे। बताया जा रहा है कि पंजाब में मुख्यमंत्री चन्नी का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ले सकता है। काफी माथापच्ची के बाद मंत्रियों के नाम तय हो पाए हैं। चन्नी को मुख्यमंत्री बने 6 दिन हुए हैं और तब से वे तीन बार दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में अमरिंदर गुट के 5 मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।

Exit mobile version