• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर ठप हुई IRCTC की वेबसाइट, घंटेभर टिकट बुक नहीं कर पाए यात्री

Writer D by Writer D
31/12/2024
in Tech/Gadgets
0
IRCTC

IRCTC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC की वेबसाइट में एक बार फिर खराबी सामने आई है, जिससे यात्री अपनी यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 10 बजे पर तत्काल टिकट बुकिंग करा रहे यात्रियों को रुकावट का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बुकिंग बाधित रहने के चलते प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से ये अनाउंसमेंट सुनने को मिला, कि अगले एक घंटे तक सभी साइट्स पर बुकिंग सुविधा बाधित रहेगी।

ये साल के आखिरी दिसंबर महीने में लगातार दूसरी बार है, जबकि आईआरसीटीसी की वेबासइट में ये खराबी देखने को मिली है, जिससे तत्काल टिकट बुकिंग बाधित हुई है। जो यात्री प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक कराने के लिए पहुंचे थे, तो उन्हें भी ये संदेश मिला, कि ‘अगले एक घंटे मेंंटिनेंस वर्क के चलते तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और कैंसिलेशन उपलब्ध नहीं होगा, असुविधा के लिए हमें बहुत खेद है।’ इससे पहले बीते 26 दिसंबर को भी IRCTC का सर्वर ठप हुआ था।

तत्काल टिकट बुकिंग बुरी तरह प्रभावित

रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को सुबह सर्वर में ये समस्या आई, जिससे खासतौर पर तत्काल टिकट बुक कराने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा, जो कि केवल अपने गंतव्य तक जाने के लिए एक दिन पहले बुकिंग कराने में लगे थे। आउटेज ट्रैकिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर ने सुबह 10 बजे के आस-पास ये समस्या देखी और इसके मुताबिक करीब 700 यूजर्स ने इस समस्या का सामना करने की सूचना दी।

IRCTC की वेबसाइट ठप, नहीं हो रही तत्काल टिकटों की बुकिंग

जो IRCTC यूजर ऑनलाइन अपने तत्काल टिकट बुक करा रहे थे, उन्होंने वेबसाइट में खराबी आने पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी बताई। एक यूजर ने वेबसाइट ठप होने से संबंधित स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं न्यू ईयर पर गोवा जाने की सोच रही थी, लेकिन रेलवे ने तो धोखा ही दे दिया।’

सोशल मीडिया पर छाया ट्रेंड कर रहा IRCTC

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर बहुत से लोगों ने IRCTC के नाम क इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किए हैं और इस आउटेज की जानकारी दी। इससे पहले आई खराबी के दौरान पर कई लोगों ने केंद्रिय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के ऑफिशियल X अकाउंट को टैग करते हुए पोस्ट लिखे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #IRCTC टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।

Tags: IRCTC downIRCTC service down
Previous Post

श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ा हादसा, दम घुटने से बेहोश हुए चार छात्र

Next Post

US में विमान हादसा टला, बाल-बाल बची यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
Next Post
Major plane accident averted at US airport

US में विमान हादसा टला, बाल-बाल बची यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल टीम की जान

यह भी पढ़ें

Horoscope

21 दिसंबर राशिफल: मिथुन-सिंह का अच्छा बीतेगा आज का दिन

21/12/2022
Dehradun-Tanakpur Express

सीएम धामी की पहल लाई रंग, देहरादून–टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

17/10/2025
High court

लंबे समय तक जीवनसाथ को यौन संबंध बनाने की अनुमति न देना क्रूरता, हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

26/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version