• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा विधायक इरफान का करीबी बिल्डर अज्जन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/01/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) के करीबी बिल्डरों में चर्चित एजाज उर्फ अज्जन को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार (Arrested)  किया। सोमवार को उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजेगी। जाजमऊ थाने में दर्ज विधवा की जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश एवं आगजनी की जांच के दौरान एजाज का नाम चर्चा में आया है।

जाजमऊ थाने में बीते साल आठ नवंबर को दर्ज मुकदमे की जांच निरीक्षक जाजमऊ अशोक कुमार दुबे कर रहे हैं। निरीक्षक जाजमऊ के साथ निरीक्षक कर्नलगंज रत्नेश कुमार सिंह और निरीक्षक कोहना सुधीर सिंह कुशवाहा की संयुक्त टीम ने रविवार को तिलक नगर स्थित एजाज के आवास पर पहुंची। पुलिस ने एजाज से करीब तीन घंटे तक घर पर पूछताछ की। इसके बाद निरीक्षक जाजमऊ एजाज को अपनी जीप में बैठाकर ले गए। देर शाम तक एजाज को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने सोमवार को बताया कि रविवार रात एजाज उर्फ अज्जन की गिरफ्तारी हुई है। एजाज के खिलाफ आगजनी कांड में शामिल होने के पर्याप्त सबूत हैं। अब तक गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में एजाज का नाम प्रकाश में आया है। एजाज मूलरूप से फतेहपुर का रहने वाला है और वहां की कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। एजाज सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, शौकत पहलवान, इजराइल आटे वाला, शरीफ आदि के साथ मिलकर संगठित गिरोह संचालित कर रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अज्जन का भाई वहां की फतेहरपुर नगर निकाय का चेयरमैन रहा है। करीब दो वर्ष पूर्व एजाज का भाई उस समय चर्चा में आया था, जब उसने एक भाजपा नेता के गनर के साथ अभद्रता की थी। तत्कालीन एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने एजाज के भाई पर गैंगस्टर तामील कराई थी। एजाज की जाजमऊ के आगे कई जमीनें हैं। एजाज सपा विधायक के भाई रिजवान के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। एजाज का बेबीज कंपाउंड में भी एक घर है।

नई सड़क हिंसा मामले में एजाज के नाम की थी चर्चा

विधायक इरफान सोलंकी के करीबी एजाज बिल्डर का नाम नई सड़क हिंसा मामले में भी सामने आया था। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद कोई सबूत न मिलने की वजह से इसे रिहा कर दिया था।

Tags: irfan solankikanpur news
Previous Post

सामानों की हेराफेरी करने वाला फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Next Post

दरोगा ने कंटोल रूम शिकायत लेकर आई महिला को जड़े तमाचे

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
CM Yogi
Main Slider

टाइम्स सम्मान-2026 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Next Post
fake inspector

दरोगा ने कंटोल रूम शिकायत लेकर आई महिला को जड़े तमाचे

यह भी पढ़ें

Farmer protest

किसान आंदोलन: पांचवे दौर की वार्ता आज, किसानों ने दी भारत बंद की चेतावनी

05/12/2020
Shot

दिन दहाड़े होटल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

14/09/2025
मेहंदी

 बकरीद के त्योहार पर हाथों पर रचाएं मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version