Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनूठा विवाह :  छह से सात घंटे में होने वाला हिन्दू विवाह महज 12 मिनट में हुआ संपन्न    

अनूठा विवाह

अनूठा विवाह

आमतौर पर छह से सात घंटे में होने वाला हिन्दू विवाह महज 12 मिनट में संपन्न हो गया। रोटी-बेटी के संबंधों को बनाए रखने के लिए भारत-नेपाल के प्रशासन ने 15 मिनट के लिए अंतरराष्ट्रीय पुल खोला।

जियो ने मार्च में जोड़े 47 लाख ग्राहक, वोडाफोन-आइडिया ने 63 लाख और एयरटेल ने 12 लाख खोये

भारत, नेपाल प्रशासन की सहमति पर पिथौरागढ़ निवासी कमलेश चंद की बारात नेपाल के दार्चूला के लिए रवाना हुई। बारात में केवल दूल्हा और उसके पिता सहित दो ही लोग विवाह में शामिल हुए। प्रशासन की शर्त पर महज 15 मिनट झूलापुल खोला गया।

दूल्हा और उसके पिता दार्चूला स्थित दूल्हन के घर पहुंचे। विवाह में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को छोड़कर महज वरमाला डालकर ही दूल्हा, दुल्हन को लेकर वापस भारत की ओर लौट आया। झूलापुल पर पहुंचने पर सीमा पर तैनात जवानों ने भी बधाई दी। इस दौरान दोनों नव दंपतियों ने विवाह के लिए अनुमति मिलने पर भारत-नेपाल प्रशासन का आभार जताया।

 

 

 

Exit mobile version