• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या यह समाजवादी पार्टी का लैपटॉप है कि एक बार देंगे और बाद में वापस मंगा लेंगे : योगी

Writer D by Writer D
10/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में विकास योजनाओं का 90 प्रतिशत धन हड़प जाने वाले  दलालों  को अब किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही है और वे सरकार को बदनाम करने के लिये तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं।

योगी ने मुंडेरवा और पिपराइच चीनी मिल के सल्फरलेस प्लांट का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा,   हर साल किसानों को 6,000 रुपये  किसान सम्मान निधि  दी जा रही है। आज एक क्लिक दबाने पर पैसा किसान के खाते में चला जाता है। पहले कांग्रेस के समय में होता यह था कि दिल्ली से 100 रुपये भेजे जाते थे लेकिन किसान-मजदूर तक 10 रुपये ही पहुंचते थे। बाकी के 90 रुपये बीच में दलाल खा जाते थे।

नेताओं से दूरी बनाएं किसान

उन्होंने कहा,  आज उन दलालों को बुरा लगता है कि उनके द्वारा की जाने वाली लूट-खसोट को टेक्नोलॉजी के माध्यम से पूरी तरह रोक दिया गया है तो यह लोग आज सरकारों को बदनाम करने के लिए तमाम तरह के षड्यंत्र करने में लगे हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने कल विपक्ष के बंद के आह्वान को पूरी तरह फ्लॉप करते हुए यह साबित किया है कि वह विकास के साथ हैं।

योगी ने कहा,   उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 20 लाख किसानों को किसान सम्मान योजना के तहत कुल 4,445 करोड़ रुपए की किस्त दी जा रही है। इतनी भारी रकम कभी भी किसानों के खाते में नहीं गई। कुछ लोग कहते थे कि यह चुनावी शिगूफा है… एक बार देंगे आगे नहीं देंगे… क्या यह समाजवादी पार्टी का लैपटॉप है कि एक बार देंगे और बाद में वापस मंगा लेंगे।

किसानों के साथ वार्ता प्रगति पर है, आखिरी दौर में होने की उम्मीद : जावेडकर

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया,   पिछली सरकारों ने एक साजिश के तहत प्रदेश की 21 चीनी मिलों को बेचा। हम लोगों ने उस वक्त आंदोलन भी किया था, लेकिन पिछले 21 वर्षों तक किसी सरकार ने इस बात को नहीं सुना। जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो पिपराइच और मुंडेरवा में फिर से नई चीनी मिलों की स्थापना हुई। महामारी के दौरान भी हमने प्रदेश की 119 चीनी मिलें संचालित कीं। इसके साथ ही हमने अब तक उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड।,12,000 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भी भुगतान किया गया है। यह पैसा इतना है, जितना बहुत सारे राज्यों का वार्षिक बजट भी नहीं होता।

उन्होंने कहा कि मुंडेरवा और पिपराइच चीनी मिल के सल्फरलेस प्लांट में रिफाइंड चीनी बनेगी और दुनिया के बड़े-बड़े होटलों, चिकित्सालयों, दवा कंपनियों और अन्य संस्थानों में जाएगी। पिपराइच चीनी मिल 1932 में बनी निजी क्षेत्र की चीनी मिल थी। वर्ष 1974 में इस चीनी मिल का अधिग्रहण कर लिया गया लेकिन 1999 में चीनी मिल को बंद कर दिया गया। ऐसे ही मुंडेरवा की चीनी मिल भी 1932 में ही लगी थी, वर्ष 1984 में इसका अधिग्रहण किया गया और 1999 में इसे भी बंद कर दिया गया। भाजपा सरकार ने इन्हें फिर से बनाया है।

Tags: cm yogiup government newsup newsYogi News
Previous Post

पीएम मोदी के कार्यकाल में सुधार, चोरी के जैसा है : राहुल गांधी

Next Post

सपा सरकार संचित की हत्या की जांच सीबीआई से करवाएगी : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Akhilesh yadav

सपा सरकार संचित की हत्या की जांच सीबीआई से करवाएगी : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Aishwarya Rai Bachchan Sneha Ullal

ऐश्वर्या राय बच्चन से तुलना को स्नेहा उल्लाल ने बताया पीआर स्ट्रेटेजी

07/10/2020
dreams

सपने में दिखता है अनजान चेहरा, तो जान ले इसका राज

13/08/2025
5G

एक अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे 5जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत

27/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version