Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईशान किशन का कारनामा, जो पिछले 50 साल में कोई विकेटकीपर नहीं कर सका

Ishaan Kishan

नई दिल्ली। विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में शनिवार को झारखंड के कप्तान ईशान किशन आतिशी शतकीय पारी खेलकर ऐसा कारनामा कर दिखाया है। जो लिस्ट ए (अंतरराष्ट्रीय वनडे और देशों की घरेलू क्रिकेट के 40 से 60 ओवरों के मैच में अभी तक कोई भी विकेटकीपर नहीं ही कर सका। जो कारनामा ईशान किशन ने किया है, वास्तव में उसे तोड़ना किसी भी विकेटकीपर के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि उसे इसके लिए भाग्य के सहारे की भी जरूरत होगी, जो मध्य प्रदेश के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में इशान पर पूरी तरह से मेहरबान रहा।

एक मार्च तक फ्री में लगवाएं फास्टैग, टोल कलेक्शन 102 करोड़ रुपए पहुंचा

ईशान ने पहले बल्लेबाजी में हाथ खोलते हुए 94 गेंदों पर 11 छक्कों और 19 चौकों से 173 रन की पारी खेली है। उनकी इस पारी से झारखंड कोटे के 50 ओवरों में 9 विकेट पर 422 का रिकॉर्ड स्कोर बनाने में भी कामयाब रहा, लेकिन मानो यही काफी नहीं था। इसके बाद ईशान किशन ने विकेट के पीछे भी जलवा बिखेरते हुए एक दो नहीं, बल्कि सात कैच लपके। वास्तव में इस प्रदर्शन के साथ ही ईशान किशन लिस्ट ए क्रिकेट मैच में अर्द्धशतक बनाने और सात कैच लपकने वाले इकलौते विकेटकीपर बन गए। जबकि खास बात यहां यह है कि ईशान ने तो डेढ़ सौ से ऊपर की पारी खेली। बहरहाल, आप भारतीय लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले वाले विकेटकीपरों पर नजर दौड़ा लीजिए।

शिकार      नाम                            साल
7             महेश रावत                  2011/12

7             पार्थिव पटेल               2013/14

7             ईशान किशन             2020/21

यहां खास बात यह भी रही कि ईशान किशन ने स्टंप्स के पीछे जितने भी शिकार किए, वह सभी कैच के रूप में आए। कुल मिलाकर झारखंड का इस छोरे ने दिखा दिया कि वह बल्ले से ही नहीं, बल्कि विकेट के पीछे भी चैंपियन हैं। और अब उन्होंने उस रिकॉर्ड पर अपना नाम लिख दिया है, जिसे 5 जनवरी 1971 से वनडे क्रिकेट की शुरुआत से कोई भी विकेटकीपर नहीं बना सका था।

Exit mobile version