Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस्लामाबाद धमाके पर बड़ा खुलासा, ISIS के दावे से मचा हड़कंप

Islamabad Blasts

Islamabad Blasts

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुए बम धमाके (Islamabad Blasts) को लेकर आईएसआईएस आतंकी संगठन ने बड़ा खुलासा किया है। वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ लोग दबी जुबान में इसे पाकिस्तानी सेना की करतूत बता रहे है। बता दे कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शहजाद टाउन में तरलाई कलां क्षेत्र में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उज-कुबरा में शुक्रवार को एक जोरदार बम धमाका हुआ था। यह धमाका उस समयय हुआ जब मस्जिद ने जुमे की नमाज पढ़ी जा रही थी। इस घटना को एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा कर अंजाम दिया था और इस हादसे में अभी तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बम धमाके में 170 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुए धमाके (Islamabad Blasts) पर सवाल उठना शुरू हो चुका है। इसके पीछे किसका हाथ इसकी जांच की जा रही है। वहीं पाकिस्तान सरकार ने धमाके का जिम्मेदार भारत को बताया है। इस आरोप के लिए पाकिस्तान के पास कोई भी ठोस सबूत नहीं है।

वहीं भारत सरकार ने पाकिस्तान के इस बेबुनियादी आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। शनिवार को धमाका किसने किया इसका खुलासा हो चुका हैं। ISIS आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती धमाके की जिम्मेदारी ली है।

वहीं फगानिस्तान और भारत में कई लोग इस धमाके को पाकिस्तानी सेना की करतूत बतारहे है। उनका कहना है इस्लामाबाद बम धमाका पाकिस्तानी सेना नहीं कराया है। यह आत्मघाती बम धमाका भू-राजनीतिक कारणों की वजह से कराया गया है। यह सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रहीं हैं। इसका कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। वहीं अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी इस्लामाबाद में हुए इस आत्मघाती धमाके की निंदा की है।

Exit mobile version