• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुस्लिम समुदाय न करें ये काम’, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने बकरीद पर जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
24/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Islamic Center of India

Islamic Center of India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ईद-उल अजहा यानी बकरीद (Bakrid) इस साल 29 जून को मनाई जाएगी। बकरीद मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए एक अहम त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को बलिदान का प्रतीक भी माना जाता है। बकरीद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोग सबसे पहले मस्जिद में जाकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद जानवर की कुर्बानी देते हैं। हालांकि कुर्बानी को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया (Islamic Center of India) ने एडवाइजरी जारी की।

जारी एडवाइजरी में कहा है कि कुर्बानी उन्हीं जानवरों की करें, जिन पर कानूनी बंदिश न हो। जारी एडवाइजरी में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक जगहों पर हरगिज न की जाए। मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर कतई न डालें। साथ ही कहा कि नमाज ईदगाह और मस्जिद में अदा करें, सड़कों पर अदा न करें। नमाज के समय देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करें।

बता दें कि ईद उल-फित्र (ईद) के बाद ईद-उल अजहा (Bakrid) मुसलमानों का दूसरा बड़ा त्योहार है, जिसे मुस्लिम लोग बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाते हैं। इस दिन मुस्लिम लोग पहले ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी देते हैं। बकरीद पर सबसे अधिक कुर्बानी बकरों की होती है। इसलिए बकरे की मंडियां भी जगह-जगह पर सजी दिखाई देती हैं।

नगर निगम के कूड़ेदान में ही फेंके जानवर के अपशिष्ट

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी के बाद जानवर के अपशिष्ट को किसी भी पब्लिक प्लेस पर न फेंके। इसका विशेष ध्यान रखें। नगर निगम की टीम इस दिन जगह-जगह पर कूड़ेदान रखती है। लोग वहीं पर अपशिष्टों को फेंके। उन्होंने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। यहां सभी धर्मों के लोग रहते हैं। उनकी भावनाओं का भी हमें ख्याल रखना है।

Manipur Violence: उपद्रवियों ने मंत्री के गोदाम में लगाई आग

गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें

मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हम लोगों को यह भी ध्यान रखना है कि कुर्बानी के बाद जानवरों के खून को नालियों में न बहाएं। जो एडवाइजरी इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से जारी की जा रही हैं, उसका ध्यान रखें। यह खुशी का त्योहार है। इस दिन हम सब देश की सलामती के लिए अल्लाह से दुआ करें। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।

Tags: Bakridbakrid 2023Islamic Center of IndiaLucknow News
Previous Post

Manipur Violence: उपद्रवियों ने मंत्री के गोदाम में लगाई आग

Next Post

जेल में बंद IPS मणिलाल पाटीदार बर्खास्त, खनन कारोबारी की मौत के मामले में हुई कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
IPS Manilal Patidar

जेल में बंद IPS मणिलाल पाटीदार बर्खास्त, खनन कारोबारी की मौत के मामले में हुई कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Deepak

सरसो का दीपक जलाने से मिलेगा भगवान का आशीर्वाद

14/08/2023
राज्यसभा में राजनाथ की दहाड़ Rajnath's roar in the Rajya Sabha

आज भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान देंगे रक्षा मंत्री

17/09/2020
Suicide

युवती ने नहर में कूदकर दे दी अपनी जान, पारिवारिक कलह से थी परेशान

14/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version