Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युद्ध के बीच अचानक मॉस्को पहुंचे इजरायल के पीएम, पुतिन से इस मुद्दे पर की वार्ता

मॉस्को। यूक्रेन और रूस (Ukraine-Russia War) के बीच 10वें दिन भी जंग जारी है। रूस ने दो शहरों- मारियुपोल और वोल्नोवाखा में सीजफायर का ऐलान किया था। हालांकि, मारियुपोल में ह्यूमन कॉरिडोर चंद घंटे बाद ही बंद कर दिया गया। यूक्रेन का आरोप है कि रूस सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं कर रहा।

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट (Israeli PM Naftali Bennett) शनिवार रात अचानक मॉस्को पहुंचे। उनके साथ इंटेलिजेंस चीफ और कुछ दूसरे अफसर हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, व्लादिमिर पुतिन (Putin) और बेनेट की लंबी बातचीत हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने बेनेट से मध्यस्थता की अपील की थी। इजराइल का रुख अब तक तटस्थ रहा है। बेनेट के बारे में कहा जा रहा है कि वो पुतिन को कम्पलीट सीजफायर के लिए तैयार कर सकते हैं। इस बीच, यूक्रेन ने कहा है कि रूस के साथ तीसरे दौर की बातचीत 7 मार्च (सोमवार) को पोलैंड में होगी।

Ukraine-Russia War: कीव से निकल रहे भारतीय छात्र को लगी गोली

पुतिन सरकार ने शनिवार शाम मॉस्को से एक स्पेशल फ्लाइट वॉशिंगटन के लिए रवाना की। इस फ्लाइट से रूसी डिप्लोमैट्स को वापस मॉस्को लाया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं की जाएगी।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार रात कहा- यूक्रेन की लीडरशिप को यह समझ लेना चाहिए कि वो जो कर रहे हैं, अगर वही जारी रखते हैं तो एक देश के तौर पर उनका बचना मुश्किल हो जाएगा। इसके जिम्मेदार भी वही होंगे।

Ukraine-Russia War: विस्फोट के बाद Black Sea में डूबा जहाज कार्गो शिप, चार क्रू मेंबर लापता

यूक्रेन की न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेन के सुरक्षाबलों ने अपने ही देश के एक वार्ताकार डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में मार डाला है। डेनिस किरीव रूस और यूक्रेन के बीच हुई दो दौर की बातचीत में शामिल थे। न्यूज एजेंसी के दावे पर यूक्रेन के एक सांसद वेरखोवा रादा ने मुहर लगा दी है। हालांकि, सरकार ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

Exit mobile version