• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुंलेदखंड में कम पानी में खेती और बागवानी के गुर सिखाएगा इजरायल का दल

Writer D by Writer D
19/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
Farming

Israeli team will teach farming tricks in less water

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुंदेलखंड को लेकर कई घोषणाएं की है। इनमें पानी को लेकर खासा फोकस किया गया है। इसी के तहत सिंचाई के क्षेत्र में कई नए प्रयोगों पर काम चल रहा है। बुंदेलखंड में सिंचाई के परम्परागत साधनों को विकसित करने के साथ ही कम पानी में कृषि (Farming) की नई तकनीक विकसित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी की मंशा है कि बुंदेलखंड में कम पानी वाले क्षेत्रों में इजरायल की तकनीकी से खेती हो। इसके लिए यूपी सरकार ने इजरायल की कम्पनी से समझौता किया है। इण्डिया-इजरायल बुंदेलखंड वाटर प्रोजेक्ट के माध्यम से पहूज नदी के किनारे स्थित 25 से अधिक गांव में कम पानी में खेती की तकनीक विकसित करने पर काम चल रहा है।

यह है परियोजना की खासियत

इण्डिया-इजराइल बुंदेलखंड वाटर प्रोजेक्ट पर यूपी सरकार और इजरायल के बीच प्लान आफ को-ऑपरेशन पर 20 अगस्त 2019 में समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। परियोजना के तहत बड़ा गांव विकास खण्ड के ग्राम गंगावली को मिनी पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है । इस गांव में परियोजना की बहुत जल्द शुरुआत होनी है।

मिनी पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव के किसानों को दस हेक्टेयर क्षेत्रफल पर टमाटर, कश्मीरी मिर्च के अलावा बागवानी की तकनीकी इजरायल दल के लोग सिखाएंगे। यह परियोजना ड्रिप इरिगेशन तकनीकी पर आधारित है। परियोजना की सफलता के बाद इसे अन्य चयनित गांव में भी लागू किया जाएगा।

कृषकों से मिल चुकी है सहमति

झांसी के मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार बताते हैं कि अभी प्रारंभिक चरण में पहूज नदी के बेसिन में स्थित क्षेत्रों पर फोकस होगा है। मिनी पायलट प्रोजेक्ट के लिए गंगावली गांव के कृषकों की सहमति प्राप्त हो गयी है और रिपोर्ट तैयार कर इजरायल दल को भेजी जा रही है।

इजरायल की टीम का यहां आगमन बहुत जल्द होना है, जिसके बाद परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। मिनी पायलट परियोजना की सफलता के बाद पहूज नदी के बेसिन में स्थित 25 से अधिक गांव में इस परियोजना को लागू किया जायेगा और किसान कम पानी में बेहतर खेती कर सकेंगे।

Tags: cm yogifarmingisrael techniqueमिनी पायलट प्रोजेक्ट
Previous Post

जन्माष्टमी पर्व पर पूजी गईं गौ माता, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की गो-सेवा

Next Post

भगवान कृष्ण ने निष्काम कर्म का दिया संदेश : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
CM Yogi

भगवान कृष्ण ने निष्काम कर्म का दिया संदेश : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

आपदा पीड़ितों की सेवा में जुटें कार्यकर्ता: सीएम धामी

15/08/2023

विधानसभा चुनाव-2022: मुख्यमंत्री योगी ने तय की चुनावी लाइन, विपक्ष में बढ़ी बेचैनी

04/11/2021
DM Savin Bansal

असहाय व्यथित एकल माता की बेटी शिवानी की शिक्षा पुनर्जीवित, नए रूप में देहरादून जिला प्रशासन

17/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version