Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां…’, ISRO ने रोवर का नया वीडियो किया जारी

Pragyan Rover

Pragyan Rover

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर (Pragyan Rover) को घुमा दिया है। इस घुमाने की प्रक्रिया को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैद किया गया है।

इसरो ने इसका वीडियो भी साझा किया है। साथ ही लिखा कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो।

गौरतलब है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चांद पर जाने के तीसरे महत्वाकांक्षी मिशन Chandrayaan-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज चंद्रमा की सतह को छू चुका है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएलएम ने बुधवार की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ (रूस) के बाद चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला चौथा देश बन गया है।

Chandrayaan-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के अनछुए अपेक्षाकृत बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया। Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इस मिशन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रही।

‘तू खींच मेरी फोटू….’, चांद पर प्रज्ञान रोवर ने खींची लैंडर विक्रम की फोटो

Chandrayaan-3 मिशन में अपना योगदान देने वाले कई शेयरों के भाव बुधवार के कारोबारी सोशन के दौरान अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया था।

Exit mobile version