• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रमा पर होने वाली है रात, एक-दो दिन में विक्रम और प्रज्ञान को ISRO सुला देगा

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Pragyan Rover

Pragyan Rover

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीहरिकोटा। Chandrayaan-3 को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ISRO अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover )  को सुलाने वाला है। ये काम वो एक-दो दिन में कर देगा। ये बात कही है इसरो के प्रमुख डॉ एस सोमनाथ ने। उन्होंने आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग के बाद ये जानकारी दी।

चंद्रमा पर 5-6 तारीख तक अंधेरा छाने लगेगा। सूरज ढल जाएगा। फिर लैंडर और रोवर (Pragyan Rover )  अगले 14-15 दिन तक रात में रहेंगे। यानी चांद की रात शुरू होने वाली है। लेकिन अभी चांद पर दिन है या रात। चंद्रयान-3 23 अगस्त 2023 की शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा गया। उस समय वहां पर सूरज उग रहा था।

इसरो की प्लानिंग थी कि चांद के जिस हिस्से पर लैंडर-रोवर (Pragyan Rover ) उतरें, वहां अगले 14-15 दिनों तक सूरज की रोशनी पड़ती रहे। यानी अभी वहां पर दिन है। जो अगले चार-पांच दिन ही और रहेगी। उसके बाद अंधेरा होने लगेगा। सूरज की रोशनी लैंडर-रोवर पर नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पहले ही बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करके सिस्टम बंद कर दिए जाएं। ताकि बाद में जरुरत पड़ने पर उन्हें फिर से ऑन किया जा सके।

सूर्य तिलक के लिए निकला Aditya L-1, श्रीहरिकोटा से ISRO की कामयाब लॉन्चिंग

लैंडर और रोवर (Pragyan Rover ) मे सोलर पैनल लगे हैं। वो सूरज से ऊर्जा लेकर चार्ज होते हैं। जब तक सूरज की रोशनी मिलेगी, उनकी बैटरी चार्ज होती रहेगी। वो काम करते रहेंगे। अंधेरा होने के बाद भी कुछ दिन या घंटे तक रोवर और लैंडर काम कर सकते हैं। ये उनके बैटरी की चार्जिंग पर निर्भर करता है। लेकिन इसके बाद वो अगले 14-15 दिनों के बाद सूरज उगने का इंतजार करेंगे। हो सकता है सूरज उगने के बाद वो फिर से एक्टिव हो जाएं। अगले 14-15 दिन काम करने के लिए।

चंद्रमा पर हर 14-15 दिन में सूरज उगता है। फिर इतने ही दिन अस्त रहता है। यानी वहां इतने दिनों तक रोशनी रहती है। चंद्रमा अपनी धुरी पर घूमते हुए धरती का चक्कर लगाता रहता है। इसलिए उसका एक हिस्सा सूरज के सामने आता है, तो दूसरा पीछे चला जाता है। इसलिए हर 14-15 दिन पर सूरज की आकृति भी बदलती रहती है। इसरो इस बात को लेकर भरोसा जता रहा है कि सूरज की रोशनी मिलने पर लैंडर-रोवर फिर से एक्टिव हो जाएंगे।

Tags: Chandrayaan-3ISROPragyan rovervikram lander
Previous Post

मोदी की राह रोकने में एक हुये दंगाबाज और दगाबाज: योगी

Next Post

सीएम धामी ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

Writer D

Writer D

Related Posts

ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

यह भी पढ़ें

कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार Comedian Bharti Singh arrested

भारती सिंह ड्रग्स केस से जुड़े दो अधिकारियों को NCB ने किया निलंबित

03/12/2020
shoot out

दारू पार्टी के दौरान चली गोली से हुई छात्र की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

27/02/2021
Gangotri Enclave residents overwhelmed by Savin Bansal's generosity

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी

05/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version