Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कानून-व्यवस्था में उत्तराखंड का शीर्ष पर होना गौरव की बात : प्रेमचंद

premchand

premchand

देहरादून विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बेहतर कानून-व्यवस्था के मामले में  नीति आयोग की ओर से देशभर में उत्तराखंड को शीर्ष स्थापन मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस के साथ राज्य के लिए गौरव की बात है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड पुलिस को प्रथम स्थान मिलने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में किए गए सर्वे के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को बेहतर कानून -व्यवस्था बनाने के लिए प्रथम स्थान मिलना प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

मदरसे के पास हुआ जबरदस्त धमाका, ध्वस्त हुई पूरी इमारत

अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में उत्तराखंड की मित्र पुलिस ने अपने मित्रत्व के भाव को प्रकट किया है। साथ ही सामाजिक ताने-बाने के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था में अपना योगदान दिया।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इसी प्रकार देवभूमि उत्तराखंड में कानून -व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहेगी। अग्रवाल ने सर्वेक्षण कराने के लिए नीति आयोग का भी आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version