Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन पेड़ों का घर के पास का होना होता है शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Plants

Plants

हिंदू धर्म में कुछ पौधों (Plants) को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। आयुर्वेद और वास्तु शास्त्र में भी इन पौधों को बहुत महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे या वृक्ष घर के आसपास होने से घर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही घर का माहौल खुशनुमा रहता है और किसी चीज की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, वे कौन-से पेड़- पौधे हैं जो घर के आसपास होना शुभ होता है।

आंवला का पेड़

पुराण के अनुसार, आंवले के पेड़ में देवी-देवताओं का वास होता है। आंवले का वृक्ष और उसका फल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। आंवले का पेड़ घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस वृक्ष की नियमित पूजा करने से घर पर देवताओं की कृपा बनी रहती है।

तुलसी का पौधा (Plants) 

तुलसी का पौधा सनातन धर्म में सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है। वहां धन की कभी कमी नहीं होती है। तुलसी का पौधा घर के नकारात्मक दोषों को दूर करता है।

श्वेतार्क का पौधा (Plants) 

श्वेतार्क को भगवान गणेश का पौधा माना जाता है। इस पौधे पर हल्की, अक्षत और जल चढ़ाने से घर में बरकत आती है और सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधे के शुभ प्रभाव से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस पौधे की पूजा करने से सूर्य देव भी प्रसन्न होते हैं।

शमी का पेड़

ज्योतिष में शमी के पौधे का संबंध शनि से माना जाता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस वृक्ष की पूजा सर्वोत्तम मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा घर के मुख्य दरवाजे के बाई ओर लगाना चाहिए।

अशोक का वृक्ष

सनातन धर्म में अशोक के पेड़ को शुभ माना जाता है। यह वृक्ष घर के वास्तुदोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह पेड़ होता है। उस घर के लोग हमेशा तरक्की करते हैं।

Exit mobile version