• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय सेना में भर्ती के लिए 48 घंटे पुराना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, शिक्षा
0
army recruitment

army recruitment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

15 फरवरी से शुरू हो रही सेना भर्ती रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सेना भर्ती दफ्तर ने फ्रेश एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कोरोना को देखते हुए पहली बार अभ्यर्थियों को 48 घंटे पहले जारी नेगेटिव कोरोना वायरस सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। इतना ही नहीं अभ्यर्थी को हैंड सेनेटाइजर, ग्लव्स और बिना मास्क के भर्ती रैली में शामिल नहीं किया जाएगा। दौड़ के दौरान मास्क अनिवार्य नहीं होगा। वहीं, भर्ती के दौरान दलालों को दबोचने के लिए सेना इंटेलीजेंस अभी से सक्रिय हो गई है।

आगरा-मथुरा हाईवे पर आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 15 फरवरी से 8 मार्च तक भारतीय सेना के लिए जीडी सैनिक, ट्रेडमैन, क्लर्क/स्टोर कीपर एवं टेक्निकल पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। आगरा स्थित सेना भर्ती दफ्तर के कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली में आगरा/अलीगढ़ मंडल के छह जनपदों के एक लाख से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे।

रैली का शेड्यूल ऐसे रखा गया है कि प्रत्येक जनपद की एक तहसील के युवा एक दिन दौड़ लगाएंगे। कई तहसीलों में युवाओं की अधिक संख्या को देखते हुए दो दिन दौड़ होगी। रैली में आगरा शहर, किरावली, फतेहाबाद, बाह और खेरागढ़, मथुरा की मांट, गोवर्धन, छाता और मथुरा शहर, अलीगढ़ की इगलास, कोल, खैर, गभाना और अतरौली, फिरोजाबाद की टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद शहर, हाथरस की सिकंदराराऊ, सासनी, सादाबाद और हाथरस शहर के साथ कासगंज की पटियाली, सहावर और कासगंज शहर के युवा अलग-अलग तारीखों में भर्ती में शामिल होंगे।

सेना भर्ती रैली के लिए फ्रेश एड्मिट कार्ड जारी, direct link से करें डाउनलोड

15 फरवरी को सबसे पहले कासगंज की पटियाली तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा। दौड़ में शामिल होने के लिए 14 फरवरी की रात 12 बजे से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे पहले निर्धारित लंबाई और सीना को मापा जाएगा। इसके बाद वेबसाइट से डाउनलोड एडमिट कार्ड का बार कोड स्कैन होगा। साथ ही अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी कागजातों का वेरिफिकेशन होगा। अभ्यर्थी फिंगर प्रिंट भी वहीं देंगे। वहां से दौड़ के लिए टोकन मिलेगा। इसके बाद सूरज निकलते ही दौड़ शुरू हो जाएगी। युवाओं को अलग-अलग टुकड़ियों में दौड़ाया जाएगा। निर्धारित वक्त में दौड़ पूरी करने वालों को आगे मेडिकल सहित अन्य प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को दलालों के चंगुल से मुक्त रखने के लिए सेना और पुलिस की इंटेलीजेंस यूनिट अभी से सक्रिय हो गई हैं। कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि अभ्यर्थी किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। सेना में भर्ती सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही होती है। भर्ती का कोई शॉर्टकट नहीं है। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए भर्ती रैली के दौरान सेना की इंटेलीजेंस यूनिट आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के आसपास घूमती रहेगी और दलालों पर शिकंजा कसेगी। भर्ती रैली पर ड्रोन से भी निगाह रखी जाएगी।

SSC MTS भर्ती का कल जारी होगा नोटिफिकेशन, 10वीं पास वालों के लिए सुनहरा अवसर

8 मार्च को युवाओं की भर्ती रैली की समाप्ति के बाद एक दिन धर्मगुरुओं की भर्ती रैली भी होगी। कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि सेना में पुजारी, मौलवी, ग्रंथी आदि धर्मगुरुओं की भर्ती का भी प्रावधान है। इसके लिए हम एक दिन की पूरी मानक प्रक्रिया को अपनाकर सेना में धर्मगुरु बनने के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की परीक्षा भी लेंगे।

Tags: government jobs 2021jobjob in indiasararmy recruitment rallykarti naukri
Previous Post

आरक्षण कार्य 17 मार्च तक पूरा कर, 30 अप्रैल तक कराएं पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट

Next Post

असम में होगी 29 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, 5 फरवरी को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
teacher recruitment

असम में होगी 29 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती, 5 फरवरी को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें

petrol prices increased

फाइनल ईयर की बची हुई परीक्षाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

10/08/2020
UPPSC PCS J

यूपी पीसीएस सिविल जज मेन्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

02/08/2023
dimple yadav

डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार न उतारे बीजेपी-बसपा, JDU ने की अपील

11/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version