• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाराती बन पहुंचे IT अधिकारी, 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
11/08/2022
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
IT Raids

IT Raids

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली/मुंबई। पश्चिम बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में आयकर विभाग की छापेमारी (IT raids ) में बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। यह छापा जालना में स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल स्टेट डेवलपर्स के यहां मारा गया।

विभाग को इस छापेमारी में करीब 390 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है। इसमें 58 करोड़ रुपये कैश, 32 किलो सोना, हीरे-मोती के गहने और कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

आयकर विभाग ने गुरुवार को बताया कि अधिकारियों को इस छापेमारी (IT raids ) में मिले कैश को गिनने में करीब 13 घंटे लगे। आयकर विभाग की ये छापेमारी 1 से लेकर 8 अगस्त के बीच की गई थी। आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने यह छापा मारा था, जिसमें 260 अधिकारी और कर्मचारियों को लगाया गया था।

Image

इस छापेमारी में आयकर अधिकारियों की टीमें 120 से ज्यादा गाड़ियों में पहुंची थीं। अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी में मिली नकदी को जालना के स्टेट बैंक की ब्रांच में में ले जाकर गिना गया। अधिकारियों ने नकदी गिनने का काम सुबह 11 बजे शुरू किया, जो रात एक बजे तक चला।

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, हिंदी में ली शपथ

आयकर विभाग के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि जालना की चार स्टील कंपनी इनकम टैक्स की चोरी कर रही हैं। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के निदेशकों और उनसे जुड़े अधिकारियों के घरों और कारखानों में छापेमारी की। आयकर विभाग को इस छापेमारी में कुछ नहीं मिला लेकिन शहर के बाहर फार्म हाउस में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

Image

‘राहुल weds अंजलि’ के नाम से बिछाया जाल

जालना शहर में इतनी बड़ी रेड के लिए अधिकारियो ने अपनी गाड़ियों पर राहुल वेड्स अंजलि का स्टिकर लगाया था। ताकि किसी को शक ना हों। सूत्रों के मुताबिक 3 अगस्त की सुबह आयकर विभाग के 100 से अधिक वाहन नासिक और औरंगाबाद ज़िले से जालना में दाखिल हुए। गाड़ियों पर विवाह समारोह के स्टिकर लगे थे। इन गाड़ियों को देख लोगों को लगा कि बड़ी तादात में बाराती किसी शादी समारोह में आये हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह बराती नहीं, आयकर विभाग के अधिकारी हैं जो किसी शादी में नहीं बल्कि रेड में शरीक होने पहुंचे हैं।

Tags: IT Raidsjalan newsMaharashtra NewsNational news
Previous Post

देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, हिंदी में ली शपथ

Next Post

अग्निवीरवायु भर्ती रिजल्ट जारी, यहां पर करें चेक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
Uttarakhand Diploma Engineers Federation Holds Talks with CM Dhami
राजनीति

इंजीनियर्स हड़ताल पर सरकार सक्रिय: समाधान को सब-कमेटी गठित

10/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम ने किया कर्मकार कल्याण बोर्ड के विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण

10/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
Next Post
IAF Agniveer Vayu

अग्निवीरवायु भर्ती रिजल्ट जारी, यहां पर करें चेक

यह भी पढ़ें

International Yoga Day

कल 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में योग करेंगे सीएम योगी

20/06/2022
Satyendar Jain

सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अंतरिम जमानत अवधि दो हफ्ते बढ़ाई

10/07/2023
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी

वाडा ने NDTLका बैन छह महीने बढ़ाया

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version