Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कलयुगी बेटे ने ही कराई थी पिता की हत्या, पुत्र सहित 4 गिरफ्तार

arrested

arrested

फतेहपुर जिले में रविवार को पुलिस अधीक्षक ने हत्या की घटना का खुलासा किया है। पिता की साजिश करने वाले पुत्र सहित चार हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगलपुर गांव में विगत 05 दिसम्बर को एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नामजद तहरीर के बाद पुलिस ने गांव के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक जलकेशन के बेटे ने गांव के दो लोगों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना की गहनता से जांच की तो पुलिस को यह जानकारी मिली की मृतक जलकेशन का गांव की महिला के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा था और अपनी प्रॉपर्टी महिला के नाम लिखने की बात कर रहा था। जिसके बाद मृतक के बेटे ने पिता की हत्या किये जाने की साजिश रच डाली और पिता की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रहने वाले अबरार व मानसिंह को दे डाली। जिसके बाद चार लोगों ने मिलकर जलकेशन की हत्या कर डाली। वही पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच कर आरोपी बेटे इंदल सहित चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। वही, एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना के सफल अनावरण के लिए जांच टीम को पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की है।

Exit mobile version