Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्र सरकार विवादित कृषि क़ानूनों को वापस लेती तो बेहतर होता : मायावती

BSP

Mayawati

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कहा कि केन्द्र सरकार विवादित कृषि कानूनों को वापस लेती तो यह बेहतर होता।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन साल में पहली बार उत्पाद कर थोड़ा घटाकर लोगों को इस बार दिवाली पर कुछ राहत का तोहफा दिया है। उसी प्रकार दिवाली के बाद ही सही, यदि तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेकर केन्द्र सरकार देश के किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे देती है तो यह बेहतर ही होगा।

कल नहाए खाए से शुरू होगा छठ व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री

उन्होंने कहा कि भाजपा का यह कहना है कि सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास को लोग जुमला न मानकर इस पर कैसे विश्वास करें, जब देश के किसान तीन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर लम्बे समय से तीव्र आन्दोलित एवं आक्रोशित भी हैं।

Exit mobile version