Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ITBP जवानों से भरी की बस खाई में गिरी, 6 की मौत

ITBP

ITBP Bus fell

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के फ्रिसलान में मंगलवार को आईटीबीपी (ITBP) का एक वाहन पलट गया। इस दुर्घटना में आईटीबीपी के कई जवानों के घायल होने की आशंका है। ये जवान अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके में तैनात किए गए थे। यात्रा समाप्त होने के बाद इन्हें रिलोकेट किया जा रहा था।

आईटीबीपी (ITBP) जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी। तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं।

इन जिलों में दो दिन होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी 

बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। बताया जा रहा है 6 जवान शहीद हो गए हैं। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है।

Exit mobile version