Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जैकलिन ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से जीता मुंबई पुलिस का दिल

Jacqueline won the heart of Mumbai Police once again with her generosity

Jacqueline won the heart of Mumbai Police once again with her generosity

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री में से एक है जैकलिन फर्नांडीस ( Jacqueline Fernandez )। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। बता दे वे इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं। जहां हाल ही में उन्होंने मुंबई पुलिस को रेनकोट और अन्य सुरक्षा गार्ड भेजे हैं। वहीं अब मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को अपनी तरफ से धन्यवाद दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। बता दे मुंबई पुलिस ने अपने इस खास ट्वीट में लिखा ”अब जून दस्तक देने वाला है, जहां मुंबई में वर्षा शुरू होने वाली है। हम अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस को शुक्रिया कहना चाहते हैं। जिन्होंने हमें रेनकोट और अन्य सुरक्षा गार्ड भेजे हैं।

बता दे जहां पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस कई गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रही है। हाल ही में उन्होंने मुंबई की रोटी बैंक के साथ मिलकर 1 लाख से ज्यादा लोगों तक खाना पहुंचाने का काम किया है। इतना नहीं उन्होंने हाल ही में फेनलाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर सड़क पर बेसहारा रहने वाले जानवरों को खाना देने का भी काम किया है।

करोड़ों के नुकसान से कहीं डिप्रेशन में ना चला जाऊं मैं: बोनी कपूर

वहीं उन्होंने पुणे पुलिस की तरफ भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। एक्ट्रेस लगातार सलमान खान के NGO बीइंग ह्युमन के साथ मिलकर भी ऐसे काम पहले भी कर चुकी हैं। जहां वो पिछले साल सलमान के साथ मिलकर भी लोगों के लिए काम कर रही थीं। एक्ट्रेस ने कई लोगों तक खाना पहुंचाने का काम किया था।

 

Exit mobile version