• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Writer D by Writer D
24/06/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली जाएगी। रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर पुरी नगर से गुजरते हुए गुंडीचा मंदिर पहुंचती है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलरामजी और बहन सुभद्रा सात दिन विश्राम करते हैं। गुंडीचा मंदिर भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवशिल्पी विश्वकर्मा ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं का निर्माण किया था। आषाढ़ मास के दसवें दिन सभी रथ फिर से मुख्य मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। रथों की वापसी की रस्म को बहुड़ा यात्रा कहा जाता है।

रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) से पहले मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं

हर साल रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) से पहले ज्‍येष्‍ठ मास की पूर्णिमा से लेकर अमावस्‍या तक प्रभु जगन्‍नाथ बीमार पड़ते हैं। भक्‍तों के लिए मंदिर के कपाट एक पखवाड़े तक बंद कर दिए जाते हैं। जिसे मंदिर की भाषा में अनासार कहा जाता है। इस अवधि में भगवान के दर्शन बंद रहते हैं व भगवान को जड़ी बूटियों के काढ़े का भोग लगाया जाता है। यह परंपरा हजारों साल से चली आ रही है।

भगवान रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) से एक दिन पहले स्वस्थ होते हैं। तब उन्‍हें मंदिर के गर्भ गृह में वापस लाया जाता है। सात जुलाई को भगवान जगन्‍नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी रोहिणी से भेंट करने जाते हैं यहां तरह-तरह के पकवान से प्रभु को भोग लगाया जाता है। भगवान यहां नौ दिन तक रहते हैं और उसके बाद अपनी मौसी के घर से वापस अपने मंदिर में लौट आयेंगे।

रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) से जुड़ी खास बातें-

तीन अलग-अलग रथ बनाए जाते

पुरी में रथयात्रा के लिए भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम व बहन सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ बनाए जाते हैं।

सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ

रथयात्रा में सबसे आगे बलराम जी का रथ, बीच में देवी सुभद्रा का रथ और सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ होता है।

हर रथ को अलग नाम से जाना जाता है

बलराम के रथ को ‘तालध्वज’ कहते हैं। जिसका रंग लाल और हरा होता है। देवी सुभद्रा के रथ को ‘पद्म रथ’ या ‘दर्पदलन’ कहा जाता है, जो काले और लाल रंग का होता है। भगवान जगन्नाथ के रथ को ‘गरुड़ध्वज’ या ‘नंदीघोष’ कहते हैं, जो कि लाल और पीला होता है।

नीम की लकड़ियों से बनाए जाते हैं रथ

सभी रथ नीम की लकड़ियों से तैयार किए जाते हैं। जिसे ‘दारु’ कहते हैं। इसके लिए जगन्नाथ मंदिर में एक खास समिति का निर्माण किया जाता है। भगवान जगन्नाथ का रथ 45.6 फीट ऊंचा, बलराम जी का रथ 45 फीट और देवी सुभद्रा का रथ 44.6 फीट ऊंचा होता है।

Tags: jagannath rath yatra
Previous Post

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

Next Post

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Dashing
फैशन/शैली

इन टिप्स को करें फॉलो, आप भी दिखेंगे डैशिंग

04/03/2026
Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Home
फैशन/शैली

होली पर इन चीजों से सजाएँ अपना आशियाना

04/03/2026
Coconut Barfi
खाना-खजाना

होली पर बनाएं स्वादिष्ट डिश, टेस्ट पर मेहमान हो जाएंगे फिदा

04/03/2026
Holi
फैशन/शैली

इन टिप्स से होली पर रखें अपनी स्किन और बालों का ध्यान

04/03/2026
Next Post
Hanuman Jayanti

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

यह भी पढ़ें

सीएम योगी बोले- विकास में आमजन को भागीदार बनने का मौका देगी मातृभूमि योजना

15/09/2021

तेजस्वी प्रकाश बनी विनर पर खुश नहीं कारण कुंद्रा, कहा- भरोसा उठ गया…

31/01/2022
Dhanteras

धनतेरस पर इस समय खरीदें झाड़ू, साल भर घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास

15/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version