• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो साल के इंतजार के बाद भक्तों को दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ, रथयात्रा एक जुलाई को

Writer D by Writer D
29/06/2022
in Main Slider, झारखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
jagannath rath yatra

jagannath rath yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। कोरोना महामारी के दो साल बाद झारखंड की राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) एक जुलाई से आरंभ होगी। वर्ष 2020 और 2021 में मेले का आयोजन नहीं हुआ। दो वर्षों के इंतजार के बाद भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर दर्शन देंगे।

इस साल यह रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारी हो रही है। रथ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य है। भगवान जगन्नाथ रथ मेला को लेकर रांची के जगन्नाथपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान जगन्नाथ के ऐतिहासिक रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) को लेकर नए रथ का निर्माण आखिरी चरण में है। फिलहाल, भगवान एकांतवास में हैं। प्रभु 30 जून को नेत्रदान के बाद आमजन को दर्शन देंगे। मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद स्नान मंडप में श्री भगवान का नेत्रदान होगा। यह अनुष्ठान 30 जून को सुबह साढ़े चार बजे से आरंभ हो जायेगा।

एक जुलाई को रथ यात्रा के दिन श्री जगन्नाथ स्वामी मुख्य मंदिर में सुबह पांच बजे दर्शन देंगे। दिन के दो बजे भगवान का दर्शन बंद हो जाएगा। दिन के दो बजे श्री सुदर्शन, गरुड जी, बलभद्र स्वामी, माता सुभद्रा एवं श्री जगन्नाथ स्वामी रथ के लिए प्रस्थान करेंगे। दिन के 2.30 बजे सभी विग्रहों का श्रृंगार होगा। दिन के तीन बजे भक्तों द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम पूजा का शुभारंभ होगा। शाम 4.30 बजे सहस्त्रनाम द्वारा अर्पित पुष्प को भगवान में समर्पण एवं रथ में रस्सी बांधने का कार्यक्रम शुरू होगा।

भगवान रथ (Jagannath Rath Yatra) पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे

शाम पांच बजे भगवान रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम छह बजे केवल महिलाएं रथ पर भगवान के दर्शन कर सकेंगी। शाम के 6.45 बजे सभी विग्रहों का मौसीबाड़ी मंदिर में प्रवेश होगा। रात आठ बजे सभी विग्रहों का 108 की मंगल आरती होगी। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने रथ मेला के दिन होने वाले पूजा कार्यक्रम को लेकर सूचना जारी कर दिया है।

स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ, श्वेत वस्त्र में दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु

मेले की सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

जगन्नाथपुर रथ मेला की सुरक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने काम करना शुरू भी कर दिया है। मेला परिसर में कई जगहों पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि मेले में दो हजार अतिरिक्त पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। मेला में सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। मेला परिसर के चारों ओर सुरक्षा के मद्देनजर ड्रॉप गेट भी बनाए जा रहे हैं। वहीं श्री जगन्नाथपुर स्वामी के मुख्य मंदिर में रथ यात्रा के दिन 300 महिला-पुरुष स्वयं सेवक तैनात होंगे। झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति के अध्यक्ष मेघा उरांव ने कहा कि मेला में छेड़खानी और पॉकेटमारी की शिकायतें बहुत मिलती रहती हैं। इसपर स्वयं सेवकों की नजर होगी।

Tags: jagannath rath yatraSri Jagannath Rath YatraSri Jagannath Rath Yatra 2022Sri Jagannath Rath Yatra NewsSri Jagannath Rath Yatra Updates
Previous Post

लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद बरामद

Next Post

CM शिवराज ने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए किताबें भेंट करने पर कुमार विश्वास का व्यक्त किया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Jawaharlal Nehru Stadium
Main Slider

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इस विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : मुख्यमंत्री

10/11/2025
Next Post
CM Shivraj

CM शिवराज ने आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए किताबें भेंट करने पर कुमार विश्वास का व्यक्त किया आभार

यह भी पढ़ें

arrested

मतदाताओं में रूपए बांटते ग्राम प्रधान प्रत्याशी के परिजन गिरफ्तार

15/04/2021
Sanjay Seth

भाजपा के आठवें उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, सपा में सेंध लगना तय

15/02/2024
hemp recovered

वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़ा मादक तस्कर, पांच किलो गांजा बरामद

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version