Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सदन में बिगड़ी शिक्षा मंत्री की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Jagannath Mahato

Jagannath Mahato

रांची। विधानसभा में कार्यवाही के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) की तबीयत अचानक खराब हो गयी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरोंं की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्हें क्या समस्या है।

सोमवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो विधानसभा में मौजूद थे, तभी उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें एंबुलेंस से धुर्वा स्थित पारस अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे पहले विधानसभा में प्रवेश के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की थी।

उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार भी झारखंड में मानसून की स्थिति को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द केंद्र सरकार से मदद मांगने को लेकर फैसला लेगी।

सीएम योगी ने बेसिक के 1.91 करोड़ बच्चों को डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये भेजे

उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक सान पहले भी शिक्षा मंत्री महतो की तबीयत बिगड़ गई थी। चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में महतो का लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था। वे आठ महीने के बाद चेन्नई से झारखंड लौटे थे।

Exit mobile version