• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Waqf: कर्नाटक किसानों से मिले जगदंबिका पाल, कांग्रेस बोली- पूरी जेपीसी टीम को कर्नाटक से चले जाना चाहिए

Writer D by Writer D
07/11/2024
in कर्नाटक, राजनीति, राष्ट्रीय
0
jagdambika pal

jagdambika pal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगलूरु। वक्फ संशोधन विधेयक (Waqf Property Dispute) को लेकर बनी जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) ने आज कर्नाटक में किसानों से मुलाकात की। दरअसल इन किसानों की जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया था। जिसे लेकर कर्नाटक में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। किसानों से मुलाकात के बाद जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) ने कहा कि ‘किसानों ने मुझे एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि जो जमीन उनकी थी, उस पर वक्फ बोर्ड ने दावा कर दिया है। मैंने उनसे पूछा कि क्या उनके पास इस जमीन के मालिकाना हक होने का कोई सबूत है तो किसानों ने बताया कि बीते 50-70 वर्षों से वो ही इस जमीन पर खेती कर रहे हैं।’

जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal) का किसानों से मिलना राज्य की कांग्रेस सरकार को पसंद नहीं आया है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने कहा है कि ‘पूरी जेपीसी टीम को कर्नाटक से चले जाना चाहिए। उन्हें किसने अधिकार दिया कि वे किसानों से मिलें? एक तरफा तरीके से राजनीतिक फैसले ले लेना ठीक नहीं है। जब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पहले ही कह चुकी है कि मामला निपट गया है और किसानों की जमीन उनके पास ही रहेगी फिर इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है। उनका कदम देश के संसदीय लोकतंत्र के हित में नहीं है।’

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने जेपीसी अध्यक्ष के किसानों से मिलने को राजनीतिक ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि भूमि, राज्य के अधिकार क्षेत्र में आती है। भाजपा के समय में यानी साल 2019 में ही ये शुरू हुआ था। उनकी सरकार में किसानों को नोटिस दिए गए, लेकिन मेरी सरकार इस बात के लिए समर्पित है कि दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं होगा। हम नहीं चाहते कि किसान प्रभावित हों। ये भाजपा ने शुरू किया और अब हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जेपीसी के पास अधिकार नहीं है। वे यहां सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए आए हैं।’

‘ज़िंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी’, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जारी हुआ वारंट

भाजपा नेता और पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई ने कहा कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है, जहां किसानों की जमीन को वक्फ संपत्ति में बदल दिया गया। वक्फ के अधिकार तय हैं, लेकिन मौजूदा सरकार और इसके मंत्रियों ने ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए किसानों के खिलाफ साजिश रची। इससे पूरा किसान वर्ग प्रभावित हुआ है।

Tags: Jagdambika Palkarnataka newsNational newsWaqf property dispute
Previous Post

‘ज़िंदा रही तो कोर्ट अवश्य जाऊंगी’, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ जारी हुआ वारंट

Next Post

बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील बनाना पड़ेगा भारी, होगी सख्त कार्रवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
Bada Imambara

बड़ा इमामबाड़ा में आपत्तिजनक रील बनाना पड़ेगा भारी, होगी सख्त कार्रवाई

यह भी पढ़ें

Mani Shankar Aiyar

लेफ्ट को लेकर मणिशंकर अय्यर की भविष्यवाणी, कांग्रेस में आया भूचाल

16/02/2026
Aadhaar Card

जानें कहां-कहां हुआ है आपके Aadhaar का इस्तेमाल, ऐसे करें चेक हिस्ट्री

07/02/2024
Realme C25s launched in India, know what are new features given in phone

भारत में लॉन्च हुआ Realme C25s, जानिए फोन में क्या दिए नए फीचर्स

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version