Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ठंड के मौसम में कई बीमारियों से बचाव करेगी गुड़ की चटनी

लाइफ़स्टाइल डेस्क। ठंड के मौसम में शरीर को फ्लू से बचाए रखने के लिए लोग ज्यादातर उन चीजों का सेवन करते हैं जो शरीर को अंदर से गर्म रखें। ऐसा करने से आप खुद को ठंड से बचाए रहेंगे। आज हम आपको सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली गुड़ की चटनी की रेसिपी बताएंगे। गुड़ ना केवल सर्दियों में आपको ठंड से बचाए रखेगा साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा। जानें गुड़ की चटनी बनाने की इंस्टेंट रेसिपी।

गुड़ की चटनी बनाने के लिए जरूरी चीजें

बनाने की विधि- सबसे पहले कढ़ाई को धीमी आंच पर चढ़ाएं। अब इसमें गुड़ को तोड़कर डालें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि गुड़ पिघलने लगेगा है। इसके बाद इसमें स्वादानुसार काला नमक और सफेद नमक दोनों डालें। इसके बाद काली मिर्च को कूटकर डालें। जब इसमें खौल आने लगे तो इसमें किशमिश डाल दें। अब  गैस को बंद कर दें और चटनी को कढ़ाई से निकाल लें। जब ये चटनी ठंडी हो जाए तो आप इसे सर्व कर सकते हैं।

गुड़ की चटनी सर्दी के मौसम में स्वाददार बनती है। इसे आप सादे पराठे या फिर दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं। इसे आप किसी एयरटाइट कंटेनर में बंद करके कुछ दिनों तक स्टोर भी कर सकते हैं।

Exit mobile version