Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जहांगीरपुरी हिंसा: शोभायात्रा पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल भी जब्त

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) के दौरान शनिवार को जहांगीरपुरी इलाके (Jahangir Violence) में दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। पुलिस के अनुसार शाम छह बजे हुई हिंसा के दौरान पथराव हुआ और कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। जहांगीरपुरी तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से बात कर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्‍ती के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच स्पेशल सेल से करवाने की बात कही गयी है। सभी दलों की तरफ से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी है।

इस मामले में पुलिस से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनमें शोभायात्रा पर फायरिंग करने वाला भी शामिल है। आरोपी के पास से पिस्टल भी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की गई। इसमें दावा किया गया है कि शोभायात्रा शांति से चल रही थी। जब शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास यात्रा पहुंची, तो कुछ लोग वहां आए और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगे। बताया जा रहा है कि यहीं से हिंसा की शुरुआत हुई। बता दें कि पुलिस ने शोभायात्रा में फायरिंग करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हथियार भी बरामद कर लिया है।

पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने FIR दर्ज कराई है। FIR में इस बात का जिक्र किया गया है कि जहांगीरपुरी के इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। तभी करीब 4-5 लोग आए और शोभायात्रा निकाल रहे लोगों से बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस कारण शोभायात्रा में भगदड़ मच गई

हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

FIR में जिक्र है कि पुलिस ने पथराव रोकने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर अलग कर दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही दोनों पक्षों की ओर से फिर से नारेबाजी और पथराव शुरू हो गया। हालात संभालने के लिए सीनियर अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की बार-बार अपील की। लेकिन एक पक्ष की ओऱ से लगातार पत्थरबाजी की जा रही थी। हालात काबू करने के लिए 40-50 आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर बितर किया।

पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि भीड़ की तरफ से पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया गया। इसमें एसआई मेदालाल के बाएं हाथ में गोली लगी। जबकि 6-7 पुलिसकर्मियों और एक आम आदमी को भी गंभीर चोटें आई। इतना ही नहीं, उपद्रवी भीड़ ने एक स्कूटी में आग लगा दी। साथ ही 4-5 गाड़ियों में तोड़-फोड़ कर दी।

Exit mobile version