• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी, बीपी और ब्लड शुगर बढ़ा

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। उनका ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा है। इसके अलावा भी उन्हें कई बीमारियां हैं। मऊ से BSP विधायक अंसारी को अप्रैल में पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा शिफ्ट किया गया था। तब उनका RT-PCR टेस्ट हुआ तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अंसारी को स्किन एलर्जी भी है। उनके शरीर में लाल दाने निकल रहे हैं। उनकी कमर में दर्द है। इसे देखते हुए मुख्तार ने कोर्ट में अर्जी देकर बाहर इलाज और सुविधाएं देने की मांग की है।

कोरोना से निपटने के लिए CM योगी ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्तार के वकील ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा है कि मुख्तार को इंफेक्शन होने से शरीर पर दाने और चकत्ते पड़ रहे हैं। वकील ने मुख्तार के लिए मच्छरदानी, कूलर और दूसरी सुविधाएं बाहर से मुहैया करवाने की मांग की। वहीं, जेल प्रशासन ने कोर्ट से कहा कि मुख्तार के बैरक में ये सभी सुविधाएं पहले से हैं। इसलिए बाहर से इन्हें दिए जाने की जरूरत नहीं है।

इस बीच मंगलवार को अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। मुख्तार की सेहत और इलाज को लेकर अफसर मीटिंग कर रहे हैं। हालांकि, जेल प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बांदा जेल अधीक्षक प्रभा कांत पांडेय का कहना है कि फिलहाल मीटिंग चल रही है। इसलिए इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा सकता है।

प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में लूटपाट, बेहोश मिले सात साधू

शिफ्टिंग के वक्त मुख्तार अंसारी RT-PCR टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकले थे। हालांकि, मुख्तार में कोरोना के लक्षण नहीं है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें जेल की बैरक नंबर-15 (तन्हाई बैरक) में रखा गया है। बीते 7 अप्रैल को मुख्तार को रोपड़ से बांदा जेल लाया गया था।

Tags: banda jailcrime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

कोरोना से निपटने के लिए CM योगी ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

120 टन ‘जीवनदायिनी’ लेकर आज उत्तराखंड पहुंचेगी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

05/11/2025
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Next Post
oxygen express

120 टन 'जीवनदायिनी' लेकर आज उत्तराखंड पहुंचेगी पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें

petrol

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार

20/10/2021

देशभर में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में 22 हजार 431 नए केस दर्ज

07/10/2021
Badrinath Dham

विधिविधान से बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट, पांच हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version