• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ईरान ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, जैश-अल-अदल का कमांडर ढेर

Writer D by Writer D
24/02/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Iran Strike

Iran Strike

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेहरान। ईरानी ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक (Iran Strike) की है। उसकी सेना ने जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया है और आतंकी संगठन के कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ अन्य साथियों को मार गिराया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है। बताया गया है कि ईरान की सेना शुक्रवार शाम को सीमावर्ती प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के पास पाकिस्तान में घुसी और आतंकी शाहबख्श को मार गिराया। अभी हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले किए थे।

अल अरबिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जैश अल-अदल को साल 2012 में बनाया गया। इसे ईरान ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। यह एक सुन्नी आतंकवादी समूह है। इस संगठन को ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से ऑपरेट किया जाता है। पिछले कुछ सालों में जैश अल-अदल ने ईरान की सेना के जवानों को टारगेट किया है और उन पर हमले किए हैं। पिछले साल दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था और इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पिछले महीने एक-दूसरे के क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक (Iran Strike) के बाद पाकिस्तान और ईरान सुरक्षा सहयोग करने को लेकर सहमत हो गए थे। इस समझौते की घोषणा पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की थी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान विदेश कार्यालय में की गई थी। इस दौरान जिलानी ने कहा था कि ईरान और पाकिस्तान दोनों गलतफहमी को जल्द सुलझा सकते हैं। दोनों देश अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद से लड़ने और एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने पर भी सहमत हुए।

डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

हालांकि, एक बार फिर से ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ने के पूरे आसार हैं। समझौते से पहले तेहरान और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया था। ईरान ने 16 जनवरी की देर रात को जैश अल-अदल के दो हेडक्वॉर्टर्स को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि ईरान के हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं।

Tags: # world newsinternational NewsIran StrikePakistan News
Previous Post

3,5 या 10 नहीं मार्च में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों समेत 15 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

shrikhand
Main Slider

खाने के बाद मीठे में खाएं घर का बना श्रीखंड

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
BJP leader Suvendu Adhikari's PA shot dead
Main Slider

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
Next Post
tractor trolley accident

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिरी, सात बच्चों समेत 15 की मौत

यह भी पढ़ें

मायावती Mayawati

मायावती का केंद्र पर हमला, बोली- किसानों के लिए नहीं, आंतकियों के लिए सीमा पर हो ऐसी व्यवस्था

03/02/2021
foods

दिमाग को रखना है स्वस्थ, तो अपने डाइट में शामिल करें ये फूड

21/07/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ में दहेज प्रथा के खिलाफ उठी आवाज

23/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version