Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जल शक्ति मंत्री ने गंगा क्वेस्ट 2021 प्रतियोगिता में टाप-25 में आने पर शताक्षी अमित को दी बधाई

Shatakshi Amit

Shatakshi Amit

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह ने गंगा क्वेस्ट 2021 प्रतियोगिता में (ग्रेड-1 कटेगरी) टाप-25 में आने पर डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल की कक्षा-8 की छात्रा, सेक्टर-18, इंदिरा नगर निवासी, लखनऊ की शताक्षी अमित, को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि छात्रा शताक्षी अमित ने देश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।

गंगा क्वेस्ट-2021 प्रतियोगिता का मुख्य बिन्दु  यानि वर्षा जल संचय का नारा जो प्रधानमंत्री ने जल शक्ति अभियान भाग-2 के शुभारम्भ के समय ही नागरिकों को दिया था।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सेवा न्यास ने भोजपुरी गीतों से भरे देशभक्ति के रंग

गंगा नदी की ऐतिहासिकता, पवित्रता तथा उपयोगिता के बारे में बच्चों एवं युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से आनलाइन क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

Exit mobile version