Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया सर्वेक्षण, बोले- पीड़ितों को हर संभव मदद मिलेगी

mahendra singh

mahendra singh

उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री डा.महेन्द्र सिंह ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि चंबल से 22 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से हमीरपुर, इटावा, औरैया, जालौन आदि जिले प्रभावित हैं। इसके लिए एक रणनीति के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत और उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

जलशक्ति मंत्री शनिवार को शाम कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में नगरीय समेत तीन स्थान यमुना और बेतवा नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यहां के प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए अच्छी तैयारी की है। बाढ़ से प्रभावित 1327 लोगों को राशन सामग्री, दवाएं और कपड़े उपलब्ध कराए जाने की रणनीति तय की गई है। बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जेम पोर्टल पर वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद में इस वर्ष भी देश में नंबर वन : सहगल

प्रकाश की व्यवस्था और उनके पशुओं को चारा भूसा, दवाओं के भी इंतजाम कराए जा रहे है। मंत्री ने कहा कि बाढ़ को लेकर 36 बाढ़ चौकियां बनाई गई है। 131 वोट, गोताखोर व एक प्लाटून पीएसी की व्यवस्था की गई है। बाढ़ से प्रभावित गांवों तक पानी पहुंच गया है वहीं कुछ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए है।

इसके लिए पंचायत स्तर तक नोडल अधिकारियों को लगाया जा रहा है। इससे पहले जलशक्ति मंत्री का पुलिस परेड ग्राउन्ड में जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित और जनप्रतिनिधियों ने स्वागात किया।

Exit mobile version