• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

61 साल बाद यूपी में लौटा जम्बूरी, प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Writer D by Writer D
22/09/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Jamboree

Jamboree

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस नवंबर एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। 61 वर्षों बाद उत्तर प्रदेश को भारत स्काउट एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (Jamboree) की मेजबानी का अवसर मिला है। भारत स्काउट एंड गाइड्स द्वारा आयोजित होने वाला यह विशाल शिविर न केवल युवाओं की ऊर्जा को दिशा देगा बल्कि वैश्विक भाईचारे का अनूठा संदेश भी फैलाएगा। कार्यक्रम 23 से 29 नवंबर तक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 नवंबर को इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए राजधानी के वृंदावन योजना में एक विशाल टेंट सिटी बसाई जाएगी।

सीएम योगी करेंगे मेजबानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश को 61 साल बाद यह मेजबानी मिली है। 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (Jamboree) के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगी सरकार ने लखनऊ में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ गेटेड टेंट सिटी तैयार करने का निर्णय लिया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले हजारों युवा प्रतिभागियों को एक सुरक्षित, आधुनिक और प्रेरणादायी माहौल मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पूरे आयोजन की मेजबानी करेंगे।

भूमि पूजन कार्यक्रम 29 सितंबर को

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (Jamboree) के आयोजन स्थल पर बनने वाली भव्य टेंट सिटी के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम 29 सितंबर को सुबह आयोजित किया जाएगा। योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, मंत्री गुलाब देवी, भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह और स्टेट चीफ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार मौजूद रहेंगे। जिस स्थान पर भूमि पूजन होगा, वहीं पर 35 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था वाली अस्थायी “गेटेड टेंट सिटी” विकसित की जानी है।

1964 में प्रयागराज में आयोजित हुआ था जम्बूरी (Jamboree) 

भारत में पहली बार जम्बूरी vका आयोजन 1953 में हैदराबाद में हुआ था। उसके बाद से अब तक 18 राष्ट्रीय जम्बूरी हो चुकी हैं। 1964 में प्रयागराज ने चौथे जम्बूरी की मेजबानी कर उत्तर प्रदेश का नाम इतिहास में दर्ज कराया था। अब, छह दशकों से अधिक समय बाद, योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयासों से यूपी को फिर से यह मौका मिला है।

युवा शक्ति का महापर्व बनेगा आयोजन

जम्बूरी (Jamboree) एक सप्ताह का ऐसा आयोजन है जिसमें देश-विदेश से हजारों युवा स्काउट और गाइड्स एक अस्थायी टेंट सिटी में रहेंगे। वे न केवल एडवेंचर, खेलकूद, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, बल्कि अनुशासन, आत्मनिर्भरता और टीमवर्क जैसी जीवन मूल्यों को भी आत्मसात करेंगे।

प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं जम्बूरी (Jamboree) का हिस्सा

जम्बूरी (Jamboree) का प्रधानमंत्री मोदी से भी गहरा रिश्ता है। 2009 में जब स्काउटिंग के 100 वर्ष पूरे हुए थे, उस वक्त अहमदाबाद में आयोजित जम्बूरी में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने भाग लिया था। अब बतौर प्रधानमंत्री, वे देशभर के 32 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा जम्बूरी (Jamboree) 

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी सिर्फ एक शिविर नहीं बल्कि नई पीढ़ी को नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व सिखाने का एक मंच है। यह आयोजन साबित करेगा कि जब युवा संगठित होकर आगे बढ़ते हैं तो वे राष्ट्र के भविष्य की दिशा बदल सकते हैं।

Tags: Adventure and cultural events JamboreeBharat Scouts and Guides JamboreeJamboree Bhoomi Poojan ceremonyJamboree in Uttar Pradesh after 61 yearsNational Jamboree 2025 LucknowPM Modi Jamboree inaugurationPrayagraj Jamboree 1964Tent City Lucknow JamboreeYogi Adityanath Jamboree hostingYouth festival Lucknow Jamboree
Previous Post

आजम खान कल होंगे रिहा, 23 महीने से सीतापुर जेल में है कैद

Next Post

अयोध्या में 120 फीट के मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य है सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य : सीएम साय

24/09/2025
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

बस्तर में छँट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा: मुख्यमंत्री

24/09/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किया बाजार भ्रमण: जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में उत्साह

24/09/2025
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 72.62 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

24/09/2025
Shahjahanpur's historic battle against anemia
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति 5.0 : शाहजहाँपुर में एनीमिया के खिलाफ ऐतिहासिक जनअभियान

24/09/2025
Next Post
Ramlila

अयोध्या में 120 फीट के मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

यह भी पढ़ें

Urfi Javed

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर लगाई आग, ट्रांसपेरेंट बिकिनी में उड़ाए फैंस के होश

19/02/2023

शत्रुघ्न सिन्हा बोले- एक्टर बेटे की वजह से आर्यन हैं टारगेट, दीपिका के लिए कही ये बात

13/10/2021

अभिनेत्री निहारिका रायजादा ने एक नई पहल पर की बातचीत ।

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version