Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा

पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू

J-K :  पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू नए CAG नियुक्त

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र बुधवार को केंद्र सरकार को भेज दिया। सूत्रों के अनुसार जीसी मुर्मू ने बुधवार शाम को केंद्र को अपना त्याग पत्र भेज दिया। जीसी मुर्मू फिलहाल जम्मू में हैं और आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जीसी मुर्मू ने 31 अक्टूबर, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पहले एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था। वह 1985 बैच के गुजरात कैडर के IAS अधिकारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो जीसी मुर्मू उनके प्रमुख सचिव थे।

मुंबई में भीषण बारिश और आंधी का कहर, कई इलाकों में रेड अलर्ट, पीएम ने की सीएम उद्धव से बात

बता दें कि जम्मू और कश्मीर 31 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश बना। गिरीश चंद्र मुर्मू इसके पहले उपराज्यपाल बने।

जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल बनने के पहले गिरीश चंद्र मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे। मुर्मू की गिनती नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसरों में होती है।

Exit mobile version