Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तान ने मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

violates ceasefire

violates ceasefire

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत में दहशत फैलाने के लिये लगातार हमले कर रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आज तड़के करीब 3:20 बजे पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 3:20 बजे पाकिस्तानी सेना ने  मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि हमारे जवान भी डटकर सामना कर रहे हैं।

धनवान और सुखी बनने के लिए पुराणों में बताए गए नियमों का करेंगे पालन

वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बगैर उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

पाकिस्तान की इस हरकत में सेना ने अपने दो जवानों को खो दिया। थल सेना ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दोनों सैनिकों ने अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण न्यौछावर कर दिये।

Exit mobile version