Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जम्मू-कश्मीरः पीओके की दो लड़कियों ने गलती से पुंछ की सीमा में किया प्रवेश

army

army

पुंछ। भारतीय सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली पीओके की दो लड़कियों को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले यानी पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ में प्रवेश कर लिया था।

Kim Jong Un की सनक के भेंट चढ़ गए उत्‍तर कोरिया के 4 हजार सैनिक

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुटा के रूप में हुई है। सेना ने दोनों लड़कियों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए पूर्ण संयम बरता है। दोनों को जल्द वापस भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version