Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

1 जनवरी राशिफल: साल का पहला रविवार इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Horoscope

Horoscope

1 जनवरी राशिफल (Horoscope) 

मेष- आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा संभल कर चलने के लिए है। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन धर्म-कर्म में मन लगेगा। आप अच्छे काम करेंगे।

वृष- आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके जीवन में किसी नए प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है।

मिथुन- आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं।

कर्क- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में भी स्थिति ठीक बनी रहेगी।

सिंह- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर काम करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं।

कन्या- आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है।

तुला- आज जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं।

धनु- आज आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा।

मकर- आपके लिए आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा आमदनी बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कुंभ- आपके लिए आज का दिन काम के मामले में व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन खुश रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आएगा।

मीन- आपकी राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य आपके साथ खड़ा मिलेगा।

Exit mobile version