Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

9 जनवरी राशिफल: आज इनकी चमकेगी किस्मत

horoscope

horoscope

9 जनवरी राशिफल (Horoscope)

मेष- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी।

वृष- आज किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। बिजनेसमैन को काम में बेहतर मौके मिलेंगे। नए विचार आपके मन में आएंगे।

मिथुन- आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।

कर्क- आज आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह- आज किसी जरूरी काम में दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाए रखेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं।

कन्या- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं।

तुला- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है।

वृश्चिक- आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी।

धनु- आज आप काम की उलझनों में फंस सकते हैं। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान-पहचान होगी।

मकर- आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। आपका दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

कुंभ- आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

मीन- आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

Exit mobile version