Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जौनपुर : गर्भवती को लेकर भटकते रहे परिजन, उपचार में देरी होने पर तोड़ा दम

गर्भवती की मौत

जौनपुर : गर्भवती को लेकर भटकते रहे परिजन, उपचार में देरी होने पर तोड़ा दम

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौंनपुर के जिला महिला अस्पताल में इलाज के लिए आई एक गर्भवती महिला की परिसर में ही मृत्यु हो गई।

पारिवारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि लाइन बाजार क्षेत्र के सूरज घाट निवासी सत्य प्रकाश सिंह की पत्नी साक्षी सिंह (25) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी एंबुलेंस से परिजन शहर के अस्पताल ले गए। कोरोना जांच कराने का हवाला देते हुए अस्पताल ने भर्ती करने से इंकार कर दिया।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता में भर्ती

परिवार के लोग दोपहर बाद उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंच गए। वहां भी चिकित्सकों ने कोविड की जांच कराने के बाद ही भर्ती करने की बात कही। कोरोना की जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस बीच काफी देर होने से महिला की हालत बिगड़ती चली गई। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग 108 नंबर एंबुलेंस की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान साक्षी की मृत्यु हो गई।

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस आरएस सरोज का कहना है कि महिला गर्भवती थी। उसका ऑक्सीजन लेबल बहुत कम हो गया था। जिस कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था।

अस्पताल परिसर से ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। परिजन का आरोप है कि वह गर्भवती थी। उसके उपचार के लिए भटकते रहे, लेकिन कभी कोरोना की जांच तो कभी गंभीर हालत का हवाला देते हुए चिकित्सक टालमटोल करते रहे।

Exit mobile version