Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जौनपुर: बारी नाथ मठ के महंत योगी देव नाथ का निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

योगी देव नाथ जी महाराज

योगी देव नाथ जी महाराज का निधन

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के उर्दू बाजार स्थित बारी नाथ मठ के महंत जनसन्त योगी देव नाथ जी महाराज का आज निधन हो गया। योगी देवनाथ जी ने आज करीब 1:00 बजे अपने शरीर का त्याग किया।

वे लगभग 81 वर्ष के थे। पिछले कुछ वर्षों से वे ब्लड कैंसर रोग से ग्रसित थे और उन्हें नियमित रूप से डायलिसिस करवानी पड़ रही थी।

योगी देव नाथ जी महाराज नाथ संप्रदाय से संबद्ध सन्यासी थे और तीन दशक पूर्व गोरखपुर से आकर यहां बारीनाथ मठ में उन्होंने अपना आसन जमाया था। योगी देवनाथ जी का एक आश्रम मध्य प्रदेश में है।

भारत और आसियान के रिश्ते हुए बेहतर : पीएम मोदी

वे जौनपुर की अनेक धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से हमेशा जुड़े रहे। उनके द्वारा स्थापित श्री नाथ योग संस्थानम नाम की संस्था से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोग जुड़े हुए हैं। उनके द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में सामाजिक कार्यों में सक्रिय तमाम लोग सहभागी होते रहे हैं।

बारी नाथ मठ गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गोरक्ष पीठ (गोरखनाथ मंदिर) जिसके पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी हैं, से जुड़ा हुआ मठ है।

Exit mobile version