Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जौनपुर : सगे फूफा ने किया नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म

Rape

रेलवे परिसर में दुष्कर्म

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के खुटहन इलाके के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी किशोरी का फूफा हालत बिगड़ने पर उसे झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेज दिया।

आखिर क्या है ये पूरा मामला और क्यों चर्चा में हैं कंगना रनौत

पुलिस के आज यहां कहा कि खुटहन इलाके के एक गांव निवासी, किशोरी के पिता का आरोप है कि सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका बहनोई रहीम 30 अगस्त की शाम उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पांच दिन बाद शुक्रवार को अपरान्ह उसकी पुत्री को गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।

परिवार के लोग उसे घर ले आए। वहां उसने मां को आपबीती बताई। परिजनों के मुताबिक किशोरी को उसका फूफा अपने साथ जौनपुर शहर के एक रिश्तेदार के घर और सरपतहा क्षेत्र के एक गांव में ले गया और दुराचार किया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version