Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जौनपुर : जानलेवा हमले में सपा नेता बाल-बाल बचे, पत्नी को लगी गोली

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पर गोली चलाई ,जिसमें वह तो बच गया लेकिन उसकी की पत्नी घायल हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के बक्शा क्षेत्र में रैदासपुर गांव निवासी सपा के बूथ प्रभारी चंद्र शेखर यादव बुधवार की करीब साढ़े नौ बजे घर के दरवाजे के पास खाना खा रहा था। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाश आये और चंदू को लक्ष्य कर गोली चला दी।

आज जम्मू पहुंचेगी महबूबा मुफ्ती, पार्टी प्रतिनिधिमंडलों से करेंगी मुलाक़ात

खतरे को भांप कर चंदू चारपाई पर झुक गया, जिससे उनके पीछे बैठी पत्नी मनीषा के कंधे पर गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि मनीषा को जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डाक्ट्ररों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी लकी यादव के भाई ओम यादव समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हमला चुनावी रंजिश का है।

इस संबंध में अभी तक अभी कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Exit mobile version