Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

Jawaharlal Nehru Stadium

Jawaharlal Nehru Stadium

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़ी खेल परियोजना की योजना बनाई जा रही है। खेल मंत्रालय के टॉप सूत्रों के मुताबिक, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) को तोड़कर उसकी जगह पर एक नई ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बनाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट 102 एकड़ के बड़े इलाके में फैली होगी।

इस नई स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में उपयोग किए जाने वाले आधुनिक खेल मॉडल का आकलन किया जा रहा है। इस परियोजना का मकसद दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा वक्त में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium) जिस जमीन पर बना है, उसे पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। नई स्पोर्ट्स सिटी 102 एकड़ में फैली होगी, जो इसे देश की प्रमुख खेल सुविधाओं में से एक बनाएगी। इस प्रोजेक्ट का मकसद खेलों के लिए समर्पित एक एकीकृत और आधुनिक केंद्र स्थापित करना है।

अंतरराष्ट्रीय मॉडल पर बनेगी स्पोर्ट्स सिटी

नई स्पोर्ट्स सिटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए, खेल मंत्रालय की टीमें कतर और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद सफल स्पोर्ट्स मॉडल का गहन अध्ययन कर रही हैं। इन अंतर्राष्ट्रीय मॉडल से सीख लेकर डिजाइन और सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Exit mobile version