गोरखपुर। राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार जयप्रकाश निषाद अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। जयप्रकाश ने पर्चा दाखिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। जयप्रकाश ने जिस सीट के लिए पर्चा दाखिल किया है वह सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की वजह से खाली हुई थी।
संसद के उच्च सदन 'राज्य सभा' की सदस्यता के लिए उत्तर प्रदेश से @BJP4India के वरिष्ठ सदस्य श्री जय प्रकाश निषाद जी ने आज नामांकन दाखिल किया।
श्री जय प्रकाश जी की कर्मठता एवं लोकप्रियता उन्हें सर्वोत्तम प्रत्याशी बनाती है।
श्री निषाद जी को चुनाव में विजय हेतु मेरी शुभकामनाएं! pic.twitter.com/RkKwKh5Kz6
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) August 13, 2020
राज्यसभा सीट पर 24 अगस्त को चुनाव होगा। हालांकि निषाद का राज्यसभा में निर्विरोध जाना तय माना जा रहा है। क्योंकि उनके विरोध में अब तक किसी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
जावेद मियांदाद बोले- पाक पीएम इमरान खान खुद को समझने लगा है खुदा
भाजपा ने जयप्रकाश निषाद को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पिछड़ों पर दांव लगाया है। जयप्रकाश निषाद का कार्यकाल पांच मई 2022 तक रहेगा। जयप्रकाश निषाद फिलहाल गोरखपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। निषाद इससे पहले बसपा व सपा में भी रह चुके हैं।
निषाद बसपा की टिकट पर 2012 में चौरी-चौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे. बसपा छोड़कर वो सपा में चले गए। इसके बाद साल 2018 में निषाद बीजेपी में आ गए। उनके साथ लोकदल के गोरख सिंह सहित कई नेताओं ने कैम्पियरगंज के पीपीगंज में आयोजित बूथ समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता ली थी। निषाद पर दांव खेलकर भाजपा ने पिछड़ों की राजनीति में बढ़त लेने का प्रयास किया है।
जानें कौन हैं जयप्रकाश निषाद?
जयप्रकाश निषाद 2012 में उत्तर प्रदेश की चौरी-चौरा विधान सभा सीट से विधायक बने। उन्होंने 2007 में मनीराम विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन वो हार गए और तीसरे स्थान पर रहे।
2017 में भी उन्होंने चौरी-चौरा से विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से हार गए। वह 2008 से 2009 तक बहुजन समाज पार्टी की सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2018 में योगी आदित्यनाथ की एक सभा मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे इस समय भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्हें हाल ही में पूर्वांचल विकास बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।