• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JDU नेता के सी त्यागी के बेटे BJP में शामिल, SP-BSP के नेताओं ने भी ली सदस्यता

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी चुनाव लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। रविवार को पश्चिम क्षेत्र के नेताओं सहित समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जनता दल यूनाइटेड (जय-यू) के महासचिव केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी और भीम आर्मी के प्रवक्ता डॉ. टीपी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को ब्रज क्षेत्र के नेता भाजपा की सदस्यता लेंगे।

ज्वॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि इसके बाद सपा, बसपा व कांग्रेस के बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करवाया जाएगा। एक दिन में एक नेता की ज्वाइनिंग होगी। यह कार्यक्रम अगले 9 से 10 दिनों तक चलेगा।

रविवार को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में पश्चिम के 11 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। पूर्व अपर मुख्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा को 2022 में 2017 से बड़ी जीत मिलेगी। भाजपा में दूसरे दलों से आये लोगों का सम्मान किया जाता है। दूसरे दलों से आये नेताओं को प्रदेश व केंद्र सरकार में मंत्री, विधायक व सांसद बनाने के साथ अन्य महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, न्याय का दिलाया भरोसा

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने केसी त्यागी से पूछा था कि क्या उनके बेटे को भाजपा में शामिल कर लिया जाए तो केसी त्यागी ने कहा कि हम बाहर लोकतंत्र की दुहाई देते है। हमारे परिवार में आंतरिक लोकतंत्र है। यदि बेटा अमरीश भाजपा में शमिल होना चाहते है तो अवश्य हो जाएं उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न दलों में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सेंध लगा ली। समाजवादी पार्टी रविवार को लखनऊ में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन कर रही है, इसी दौरान उनकी पार्टी के बड़े व्यापारी नेता गोपाल अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए। इसी क्रम में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता ने भी भाजपा का दामन थामा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूती बढ़ाने के लिए भाजपा ने रविवार को कुछ प्रमुख नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है। इनमें समाजवादी पार्टी की व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव केसी त्यागी के पुत्र अमरीश त्यागी, भीम आर्मी के प्रदेश प्रवक्ता डा. टीपी सिंह, अमरोहा के बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमसिंह आर्य, लोकदल के पूर्व प्रदेश सचिव व अमरोहा से जिला पंचायत सदस्य डा. सोरन सिंह प्रमुख हैं। इन सभी को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Tags: dr dinesh sharnalakshmikant bajpaeeLucknow NewsUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर वरुण गांधी बोले- अगर ये आपके बच्चे होते तो ?

Next Post

महामाया के दर्शन कर लौट रहे साधुओं से भरी बोलेरो पलटी, दो घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police SI Exam
Main Slider

UP पुलिस SI एडमिट कार्ड 2026 जल्द होगा जारी, जानें एग्जाम पैटर्न

02/03/2026
Iran targeted Kuwait today
Main Slider

दुबई के बाद ईरान का कुवैत में तांडव, अमेरिका के कई फाइटर जेट मार गिराए

02/03/2026
Jagdeep Dhankhar released the book 'Seeking The Infinite'
राजनीति

‘Seeking The Infinite’ पुस्तक का जगदीप धनखड़ ने किया विमोचन

02/03/2026
Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Next Post

महामाया के दर्शन कर लौट रहे साधुओं से भरी बोलेरो पलटी, दो घायल

यह भी पढ़ें

Mission Shakti

‘सीएम योगी के प्रयासों से आज सशक्त और सुरक्षित महसूस कर रहीं प्रदेश की महिलाएं’

13/11/2024

पश्चिम बंगाल में भाजपा दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है सरकार: अमित शाह

05/11/2020
Jaya Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी व्रत के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

26/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version