Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक की लहर

Prof Mahendra Prasad Singh

Prof Mahendra Prasad Singh

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह की 76 वर्ष की उम्र में कोरोना से मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने शनिवार प्रो सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्यधारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व महेंद्र प्रसाद सिंह गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुए थे। वे दोनवारीहाट खुटौना कॉलेज, मधुबनी में मैथिली के प्रोफेसर थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

रूस: पार्टी में खत्म हुई शराब तो सैनिटाइजर पी गए लोग, 7 की मौत, 2 कोमा में

प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह के निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी शोक जताया। उन्होंने कहा है कि स्व महेंद्र प्रसाद सिंह पार्टी के मजबूत नेता थे, उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उन्होंने प्रार्थना की है, साथ ही शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि दिवंगत प्रो महेंद्र प्रसाद सिंह मधुबनी जिला स्थित नदनियां, ग्राम-एकहरी के रहने वाले थे। वे एलएन मिश्रा विश्वविद्यालय के सीएमजी कॉलेज, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी में मैथली के एचओडी के पद से अवकाश प्राप्त कर चुके थे।

Exit mobile version